जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय में 15 सितंबर को राजभाषा को लेकर कार्यक्रम होगा। इस दौरान डीआरएम तरुण हुरिया रेल कर्मचारियों को राजभाषा में काम करने का संकल्प दिलाएंगे। बताया जाता है कि रेलवे में पहले 14 सितंबर को राजभाषा संकल्प समारोह निर्धारित था लेकिन फिर एक दिन बढ़ा दी गई। बताया जाता है कि रेलवे हिंदी में काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करता है। इसके अलावा समय-समय पर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन, चक्रधरपुर मंडल और टाटानगर स्टेशन स्तर पर राजभाषा को लेकर निबंध एवं अन्य तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। हिंदी के प्रति रेल कर्मचारियों की जिज्ञासा बढ़ाने के लिए टाटानगर स्टेशन पर भी लाइब्रेरी खुला है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play