Feedback
अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग वैली जिले के एक दूर-दराज गांव में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि खेत से घर लौट रही महिला को एक व्यक्ति ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ जबरदस्ती की. इस दौरान आरोपी ने महिला का गला दबाया और उसे जमीन पर गिरा दिया. हालांकि, कुछ लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया. लेकिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के मुताबिक यह घटना 9 सितंबर की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद डंबुक पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि एफआईआर में यौन अपराध के साथ हत्या के प्रयास से जुड़ी धाराएं भी शामिल की गई हैं.
पुलिस ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कांगे पर्टिन के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
घटना के सामने आने के बाद अरुणाचल प्रदेश महिला कल्याण सोसाइटी (APWWS) ने इसकी कड़ी निंदा की है. संगठन ने पुलिस और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस घटना ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू