गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 17 से 21 जनवरी तक इन रास्तों पर संभलकर निकलें – Aaj Tak

Feedback
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए कर्तव्य पथ पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है. इसे लेकर पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है. 
इसमें कहा गया है कि ये व्यवस्था 17, 18, 20 और 21 जनवरी को लागू रहेगी.
एडवाइजरी के अनुसार कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागन पर सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक यातायात बंद रहेगा.
उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली और इसके विपरीत जाने वाले लोग रिंग रोड, सराय काले खां, आई.पी. फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग से जा सकते हैं.
पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले लोग रिंग रोड से वंदे मातरम रूट से जा सकते हैं.
पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि विनय मार्ग, शांति पथ पर आने वाले या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, राउंडअबाउट आरएमएल, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर जाना होगा.
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इन दिशाओं का पालन करें और यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News