पीलीभीत। जिले भर के सरकारी-अर्ध सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कालेजों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह से मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम आलोक कुमार ने ध्वजारोहण कर गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। दो विभूतियों ने देश स्वतंत्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमें उनके जीवन से आज भी प्रेरणा मिलती है। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा चरखा से सूत कातने का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें डीएम, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में चरखा से सूत कात कर आमजन को स्वावलंबन का संदेश दिया। डीएम ने 15 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण (ट्राई साईकिल, व्हीलचेयर, श्रवणयंत्र) वितरित किए। उद्योग विभाग की योजना के तहत पांच लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गई। गांधी सभागार में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सफाई नायक, सफाई कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय विद्यालय में पौधरोपण के बाद शांति एकता मार्च निकाला गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीडि अरुण क्रान्ति यशोदास, एसपी सुकीर्ति माधव, एडीएम प्रसून द्विवेदी, रोशनी यादव, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य, डीडीओ संजय कुमार समेत अधिकारी मौजूद रहे।
जिला सहकारी बैंक मुख्यालय परिसर में सभापति सत्यपाल गंगवार ने ध्वजारोहण किया। गन्ना विकास परिषद में एससीडीआई रामभद्र द्विवेदी, गन्ना भवन में डीसीओ खुशीराम, डीआईओएस दफ्तर में डीआईओएस विजय सिंह यादव, शिक्षा भवन पर बीएसए रोशनी सिंह, ड्रमंड कालेज में प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा आदि ने गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई।
सेंट मारिया इंटर कॉलेज धनकुना में प्रबंधक डॉ.अजय कुमार सक्सेना, अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, प्रधानाचार्य एवं अर्शी ने महापुरुषों के चित्रों अनावरण कर माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लॉर्ड कृष्णा स्कूल में विद्यालय की संस्थापक सीमा दीक्षित, प्रबंधक सनी दीक्षित और प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने प्रेरणादायक विचार साझा किए। लिटिल एंजिल्स स्कूल में प्रधानाचार्य एनसी पाठक, उप प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा, एकाउंटेंट राजेश गंगवार आदि नें बापू और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। संचालन शिक्षक राजीव शर्मा ने किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरिया में प्रधानाचार्य बबिता रानी, चिरौंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं समिति के वरिष्ठ सदस्य बृजेंद्र कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर किया। एनसीसी कैडे्टस ने रैली निकाली। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार विचार रखे। योग प्रमुख रवि प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्य विनोद श्रीवास्तव, संजीव पाराशरी, संजीव गोस्वामी, प्रशांत सक्सेना, धीरेन्द्र त्रिपाठी, मनु कृष्ण आदि रहे। चौधरी निहाल सिंह कृषि (पीजी) कॉलेज ऐमी में प्रबंध चौधरी दिग्विजय सिंह ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कृषि विभागाध्यक्ष कुलदीप गंगवार , डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. आनंद कुमार, प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह आदि थे। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संरक्षक ओमप्रकाश, संतराम शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कुरेंद्र पाल, विद्यालय की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने ध्वजारोहण किया। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.सचिन गिहार समेत स्टाफ रहा। श्रमदान कर सभी ने जयंती मनाई।
अमरिया। क्षेत्र के स्कूलों जयंती को उत्साह से मनाया गया। सेंट मेरी स्कूल में प्रबंधक फादर जूलियन पिंटो ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य सरिता पिंटो समेत शिक्षकों ने नमन किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play