गाजर के हलवे से लेकर अंतरिक्ष से भारत के नजारे तक… जानें पीएम मोदी की शुभांशु – ABP News

PM Modi interaction with Shubhanshu Shukla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 जून) को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे पहले भारतीय एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला का हालचाल पूछा और उन्हें अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं.
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला के पूछा कि क्या वहां सब कुशल मंगल है? इस पर शुभांशु ने पीएम मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वहां सब ठीक है. शुभांशु ने आगे कहा, “सभी का आशीर्वाद और प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है. आज मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर पा रहा हूं.”

पीएम ने शुभांशु शुक्ला से पूछा, गाजर का हलवा खाया?
Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला से पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा, “आप अपने साथ गाजर का हलवा भी लेकर गए थे, क्या आपने खाया और अपनी साथियों के साथ भी शेयर किया.” इस पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा, “हां, मैं अपने साथ गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा और आम रस लेकर आया था. मैं चाहता था कि दूसरे देशों के मेरे साथी भी समृद्ध भारतीय पाककला का आनंद उठाएं. हम सभी ने इसे एक साथ खाया और सभी को यह पसंद आया. “
अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत?
इस दौरान पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से पूछा कि अंतरिक्ष की विशालता देखकर आपके मन में सबसे पहला ख्याल क्या आया? इसके जवाब में शुभांशु शुक्ला ने कहा कि अंतरिक्ष से कोई सीमा दिखाई नहीं देती, जब मैंने पहली बार अंतरिक्ष से भारत को देखा, तो यह मैप की तुलना में कहीं अधिक बड़ा और भव्य दिखाई दिया.’’ इसके अलावा, यहां से कोई सीमा दिखाई नहीं देती है, कोई रेखा नहीं है. ऐसा लगता है, जैसे यह पूरी धरती ही हमारा घर है और हम सभी इसके नागरिक हैं.’’
आपकी यात्रा विकसित भारत के प्रयासों को नई गति देगी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से कहा कि उनकी अंतरिक्ष यात्रा भारत के गगनयान मिशन की दिशा में पहला कदम है, आपकी ऐतिहासिक यात्रा सिर्फ अंतरिक्ष तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई गति प्रदान करेगी, इसके बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ‘भारत माता की जय’ के नारे से गूंज उठा.
(रिपोर्ट एजेंसी की इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ेंः ‘भारत बहुत भव्य दिखता है’, पीएम मोदी से बातचीत में बोले शुभांशु शुक्ला
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News