गाजा अस्पताल पर इजरायली हमले में 15 लोगों की मौत, सीजफायर पर विचार कर रही थी नेतन्याहू सरकार – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Israeli strikes on Nasser Hospital in Gaza: गाज़ा में जारी संघर्ष के सबसे खौफनाक अध्यायों में से एक आज घटित हुआ। इज़राइली वायुसेना ने गाजा के भीड़ भाड़ वाले इलाके में स्थित नासेर अस्पताल पर मिसाइल अटैक किया तो इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसमें दर्जनों लोग मलबे में दब गए। राहतकर्मी और पत्रकार जैसे ही घायलों की मदद के लिए पहुंचे तो उसी परिसर को फिर से निशाना बनाया गया। इस दोहरी बमबारी में मरीजों के साथ कई राहतकर्मी और पत्रकार भी मारे गए या घायल हुए। मरने वालों की संख्या 15 बताई गई है, जिसमें 4 पत्रकार हैं।
One of the Israeli strikes on the Nasser hospital complex was captured on live video as rescue crews arrived at the scene of an Israeli strike minutes before. pic.twitter.com/uysRPPkl4E
इजरायली सेना और प्रधानमंत्री कार्यालय दोनों ने हमलों के संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजरायल की सेना ने गाजा के शहर पर कब्जा करने की घोषणा की थी, पिछले सप्ताह अभियान के पहले चरण के लिए हजारों रिजर्व सैनिकों को बुलाया था।गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायली वायुसेना के हमले में बड़ी संख्या में नागरिक शिकार हुए, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। पहले से मरीजों से भरे हुए इस अस्पताल पर हमले ने मानवीय संकट और गहरा कर दिया है।
🔴 BREAKING: An Israeli double tap airstrike targeted civil defence crews as they were rescuing survivors from the first strike at the Nasser Medical Complex, Gaza.

Among the victims are Al Jazeera's photojournalist Mohammad Salama, Reuters photojournalist Hussam Al-Masri, and… pic.twitter.com/Hhct88F9IH
फिलिस्तीन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए पत्रकारों में से एक रॉयटर्स का फोटोग्राफर हातेम खालिद भी था। हमले में मारे गए पत्रकारों में से एक 33 वर्षीय मरियम डग्गा गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से एपी और अन्य समाचार माध्यमों के लिए फ्रीलांस जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। इससे पहले मरियम डग्गा ने नासिर अस्पताल में भूख से मरते बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे डॉक्टरों के बारे में रिपोर्टिंग की थी।
यह भी पढ़ें: ‘इजरायल पर हमले की चुकानी पड़ेगी भारी कीमत’, नेतन्याहू की हूती शासन को चेतावनी
कतर स्थित टीवी नेटवर्क के प्रवक्ता ने कहा कि अल जजीरा के पत्रकार मोहम्मद सलामा इजरायली हमले में मारे गए। रॉयटर्स ने भी पुष्टि की है कि उसके ठेकेदार कैमरामैन हुसाम अल-मसरी भी हमले में मारे गए। कांट्रेक्ट फोटोग्राफर हातेम खालिद के भी घायल होने की खबर है। एक अन्य पत्रकार अल जज़ीरा के लिए काम करता था। इज़रायली सेना ने कहा कि अस्पताल पर हमले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वे पत्रकारों को निशाना नहीं बनाती।
वहीं, इज़राइल का दावा है कि हमले हमास के ठिकानों और हथियार भंडार को निशाना बनाने के लिए किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना को लेकर तीखी निंदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने घटना पर आपात बैठक बुलाई है
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News