मेरठ। गंगानगर स्थित गार्गी गर्ल्स स्कूल में गुरुवार को अलंकरण दिवस का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें ब्रास बैंड की धुनों के साथ मुख्य अतिथि कर्नल जया भंडारी और विशिष्ट अतिथि लीगल एडवाइजर अभिलाषा का स्वागत किया गया। चेयरपर्सन अनीता गर्ग, मैनेजिंग ट्रस्टी विनीत गर्ग, प्रिंसिपल डॉ। वाग्मिता त्यागी और एडमिन हेड प्रतिभा शर्मा ने ग्रीन पॉट देकर अतिथियों का अभिनंदन किया।
डेडिकेशन की ओथ दिलाई
प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण से हुई, जिसमें प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को लीडरशिप, डिसिप्लिन और रिस्पॉन्सिबिलिटी के महत्व के बारे में बताया।इस दौरान स्टूडेंट्स ने ग्रुप सॉन्ग प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।मुख्य आकर्षण बैज सेरेमनी रही, जिसमें हेड गर्ल नव्या परमार को शपथ दिलाई गई, जिसके बाद उन्होंने पूरी स्टूडेंट काउंसिल को ड्यूटी और डेडिकेशन की ओथ दिलाई।
कमिटमेंट का महत्व बताया
नव्या परमार को हेड गर्ल, वैष्णवी शर्मा को वाइस हेड गर्ल, काशवी शर्मा को जूनियर हेड गर्ल और सत्यार्थ प्रकाश गुप्ता को जूनियर हेड बॉय चुना गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रमुख पदों, हाउस कैप्टन और क्लब लीडर्स को भी बैज देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल जया भंडारी ने स्टूडेंट्स को कर्तव्यनिष्ठा और कॉन्फिडेंस के साथ जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया, जबकि विशिष्ट अतिथि ने सर्विस और कमिटमेंट के महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन स्टूडेंट्स में लीडरशिप, डिसिप्लिन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ।
Copyright © 2026. All Rights Reserved