सुरेंद्रनगर (गुजरात), एजेंसी। सुरेंद्रनगर जिले में सड़क किनारे खड़े पंक्चर ट्रक में वैन के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हैं, इनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े चार दासाडा तालुका में हुआ। मृतकों में वैन में सवार दो लोग और ट्रक का एक खलासी है। इनमें वैन सवार एक व्यक्ति की मौके पर, जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हुई। हादसे के बाद खेत की ओर भागते समय खलासी बिजली के करंट की चपेट में आ गया। पुलिस के अनुसार, वैन सवार दोनों मृतक मुंबई के थे।
वह संखेश्वर जैन मंदिर जा रहे थे। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। खलासी 21 वर्षीय सुरेश मकवाना है। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play