—विज्ञापन—
Vastu Tips: माना जाता है कि गुरुवार का दिन धन, समृद्धि और गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे शुभ होता है। अगर आप जीवन में आर्थिक तरक्की चाहते हैं, तो गुरुवार को किए गए कुछ सेकंड के उपाय चमत्कारी रूप से आपकी किस्मत बदल सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा 5 सेकंड का आसान सा उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अगर आप हर गुरुवार निष्ठा और विश्वास के साथ करते हैं तो यह आपको करोड़पति बनने की राह पर ले जा सकता है। यह उपाय न तो मुश्किल है और न ही अधिक समय लेने वाला। बस रोजमर्रा के कामों के बीच गुरुवार को केवल 5 सेकंड इस खास क्रिया को समर्पित करें और धीरे-धीरे देखें कि आपकी आर्थिक स्थिति कैसे सकारात्मक रूप से बदलने लगती है। आइए जानें इस उपाय के बारे में कि कैसे यह आपकी किस्मत को मालामाल कर सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप इस उपाय को हर सप्ताह गुरुवार को करते हैं, तो इससे आपके घर में पैसों की कभी तंगी नहीं होगी। इसके साथ ही आपके जीवन में मां लक्ष्मी का वास होगा।
A post shared by Muskkan kamra (@your_tarotreade)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप गुरुवार को पीली वस्तुएं जैसे चना दाल, हल्दी, पीले कपड़े या केला किसी जरूरतमंद ब्राह्मण या गरीब को दान करते हैं, तो इससे आपके जीवन में तरक्की आ सकती है और आपकी आर्थिक तंगी व परेशानियां दूर हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि संभव हो तो गुरुवार का व्रत रखें और उस दिन नमक रहित या सादा पीला भोजन (जैसे खिचड़ी या साबूदाने की खीर) करें।
यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और मानसिक शांति लाता है। गुरु ग्रह की कृपा से धन और स्वास्थ्य दोनों में सुधार होता है।
ये भी पढ़ें- किसी भी काम में नहीं मिल रही है सफलता? तो घर-ऑफिस में स्थापित करें ये 3 यंत्र, चमक जाएगा भाग्य!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in