गुलशन कुमार के छोटे भाई का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस – Hindustan Hindi News

गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल को दिल्ली में निधन हो गया। दर्शन कुमार के निधन से संगीत जगत में मातम पसरा है। दर्शन कुमार के निधन की खबर सिंगर मीका सिंह ने कन्फर्म की है। मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दर्शन कुमार को श्रद्धांजलि दी है। दर्शन कुमार ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंजाबी और रीजनल म्यूजिक को आगे बढ़ाने में दर्शन कुमार का योगदान काफी अहम माना जाता है.
मीका सिंह दर्शन कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “अभी-अभी दिल तोड़ने वाली खबर मिली कि टी-सीरीज के मालिक दर्शन कुमार जी हमें अपनी खूबसूरत यादों के साथ छोड़कर चले गए। वो एक महान व्यक्ति थे और हमेशा मददगार रहे। उन्होंने कई गयाकों को सपोर्ट और लॉन्च किया और कई अनगिनत प्रतिभाओं को अवसर दिया। माता रानी इनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति”
भूषण कुमार टी-सीरीज के चेयरमैन हैं। वहीं, दर्शन कुमार इस कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे।अभी दर्शन कुमार के निधन का कारण पता नहीं चला है। दर्शन कुमार के बारे में पब्लिक में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
साल 2025 में भक्ति गायक मनी लाडला ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जब वो अमृतसर में मिले थे। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था- बहुत वक्त बाद दर्शन कुमार जी, टी-सीरीज के मालिक, से मुलाकात हुई। मेरे घर आने के लिए शुक्रिया।
गुलशन कुमार टी-सीरीज के संस्थापक थे। गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुलशन कुमार अंडरवर्ल्ड का शिकार हुए थे। साल 1997 में मुंबई के जुहू इलाके में एक मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को गाली मारी गई थी।
टी-सीरीज भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और प्रोडक्शन कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना साल 1983 में हुई थी। गुलशन कुमार के निधन के बाद उनके बेटे भूषण कुमार ने कंपनी की बागडोर संभाली थी।
हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News