गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के बाद नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, अमेरिका में FBI का एक्शन, भारत लाने की तैयारी – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 24-10-26 08:59
अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. पहले मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को गिरफ्तार किया गया और अब नीरज फरीदपुरिया भी अमेरिकी एजेंसी के हत्थे चढ़ गया है. नीरज को लास वेगास में एफबीआई ने गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में हरियाणा एसटीएफ के इनपुट की अहम भूमिका बताई जा रही है.
दो गैंगस्टरों की लगातार गिरफ्तारी को विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. नीरज फरीदपुरिया भी हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था.
नीरज फरीदपुरिया पर क्या हैं आरोप?
नीरज फरीदपुरिया पर रंगदारी, मारपीट, अवैध वसूली और संगठित अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. उसका नाम कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में भी सामने आया था. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसके घर पर छापेमारी भी कर चुकी है.
नीरज को 2012 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. साल 2015 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन 2019 में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह विदेश भाग गया. उसका नाम हरियाणा में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क से भी जुड़ा बताया जाता है.
अब उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि उसे भारत वापस लाने के लिए क्या कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती है.
हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी के बाद दूसरी कार्रवाई
नीरज फरीदपुरिया से पहले अमेरिका के लास वेगास में ही गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में भी हरियाणा एसटीएफ के इनपुट का इस्तेमाल हुआ. हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ICE की मदद से की गई.
उसे भारत वापस लाने के लिए हरियाणा एसटीएफ केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है. ICE के तहत काम करने वाला ERO विभाग इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करने वालों को हिरासत में लेने और उन्हें देश से बाहर भेजने की कार्रवाई करता है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News