Written By Varsha Sikri
कर्नाटक के गोकर्ण में 3 टेक कर्मचारियों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई. (Photo: AI / Screengrab)
रविवार को कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा हो गया. बेंगलुरु की एक टेक कंपनी के तीन कर्मचारी समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आकर डूब गए, जिसके बाद तीनों के शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान झारखंड की रहने वाली शोभा दास देवेंद्रनाथ, मोहम्मद अकरम इस्माइल अहमद और विश्व एके के रूप में हुई है. ये तीनों बेंगलुरु की कंपनी ‘एलोरिका इकोपेस’ में वर्किंग थे. कंपनी की 16 लोगों की टीम घूमने के लिए गोकर्ण गई थी.
ये भी पढ़ें: UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक, एक ग्रुप के 5 कर्मचारी डुब्बनशशी बीच पर समुद्र में गए थे. तभी अचानक तेज लहरें उन्हें किनारे से दूर बहा ले गईं, सभी लोग जान बचाने के लिए पानी में हाथ पैर मारने लगे. वहां मौजूद लाइफगार्ड्स और स्थानीय मछुआरों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया. काफी जद्दोजहद के बीच 5 कर्मचारियों में से दो को बचा लिया गया, जबकि बाकी तीन डूब गए.
लाइफगार्ड्स और स्थानीय मछुआरों ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में इलाज के लिए गोकर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जिनकी पहचान निशांत डीवी और मोहम्मद कासिम के रूप में हुई है. रेस्क्यू के बाद शोभा, विश्व और अकरम को भी बिना देरी किए गोकर्ण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने शोभा और विश्व को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल अकरम को बेहतर इलाज के लिए मणिपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं, निशांत और कासिम का इलाज जारी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301