गोपालगंज में दुर्गा पूजा पर उमड़ा जनसैलाब: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए पूजा पंडाल; सुरक्षा के लिए ड्रोन-CCTV… – Dainik Bhaskar

दुर्गा पूजा के अवसर पर गोपालगंज शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जिले के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
भीड़ के कारण शहर के प्रमुख मार्गों और पूजा स्थलों पर मेले जैसा माहौल है। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय बना हुआ है।
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए पूजा पंडाल
दुर्गा पूजा को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और पूजा पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। रात में रोशनी से जगमगाते पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।
मां के दर्शन के साथ सजावट देखने के लिए लोग परिवार और बच्चों के साथ पहुंच रहे हैं। सुबह से देर रात तक पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।
ड्रोन और CCTV से निगरानी, मेटल डिटेक्टर से जांच
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। प्रमुख पूजा स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों की मदद ली जा रही है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पंडालों के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच की जा रही है।
शहर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को पैदल आवागमन में सुविधा देना और पूजा स्थलों के आसपास जाम की स्थिति से बचना है।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालु महासप्तमी, महाअष्टमी और महानवमी का पर्व उत्साह और भक्तिभाव के साथ मना रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News