B.Pharma में लें सीधे प्रवेश, 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका; आज आखिरी डेट – Jagran

एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों में बीफार्मा की खाली सीटों पर 12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश का अंतिम मौका आज …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
एकेटीयू बीफार्मा में सीधे प्रवेश का आज अंतिम दिन।
12वीं पास छात्र खाली सीटों पर पा सकते हैं दाखिला।
देरी से प्रक्रिया शुरू होने से खाली रह गई थीं सीटें।
जागरण संवाददाता, आगरा। एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों में बीफार्मा की कई सीटें खाली रह गई हैं। अब दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को इसमें शामिल होने का अंतिम दिन है। इसमें खास बात अब ये है कि खाली सीटों को भरने के लिए 12वीं पास विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश का मौका दिया जा रहा है। 
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार भी बीफार्मा और फार्माडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। सीटों की संख्या के मुकाबले मुख्य काउंसिलिंग के जरिए प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही है। सीयूईटी-यूजी के माध्यम से भी अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका। उन्होंने अन्य जगह प्रवेश ले लिया।
इसी को देखते हुए विशेष चरण में 12वीं पास और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद 22 से 25 अक्टूबर तक च्वाइंस फिलिंग होगी। 27 अक्टूबर को सीट आवंटन किया जाएगा। आवंटित सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 28 और 29 अक्टूबर को संबंधित कॉलेज में पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी।
यह भी पढ़ें- आईसीएआई CA परीक्षा 2027: आवेदन 3 नवंबर से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
विशेषज्ञ डॉ. रवि ने बताया कि हर बार प्रक्रिया में ढिलाई होती है। कई बार जब एकेटीयू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं होती तो छात्र अन्य विश्वविद्यालय पहुंचते हैं। सीयूईटी-यूजी क्वालीफाई अभ्यर्थी भी इस प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हैं। वे विद्यार्थी जो बीफार्मा में दाखिला लेना चाहते हैं और मुख्य काउंसिलिंग में सीट नहीं पा सके, उनके लिए ये बेहतर विकल्प है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News