Feedback
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. मंगलवार को उन्होंने मुंबई के ताज पैलेस होटल में 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. होटल में आयोजित पुष्पांजलि समारोह के दौरान रुबियो ने 26/11 स्मारक पर फूल चढ़ाए और हमले में जान गंवाने वाले 166 लोगों को श्रद्धांजलि दी. मृतकों में छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे.
इस दौरान होटल के सुरक्षा प्रमुख सुनील कुड्यादी ने रुबियो को 26 नंबर 2009 को हुए आतंकी हमले से जुड़ी जानकारी दी. मुंबई के इस ऐतिहासिक होटल को आतंकियों ने निशाना बनाया था.
खास बात यह है कि जब यह आतंकी हमला हुआ था, उस समय कुड्यादी होटल में ही मौजूद थे.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Sunil Kudyadi, who was present at Hotel Taj during the 26/11 attacks, briefed US Secretary of State Marco Rubio today at the wreath-laying ceremony. Sunil Kudyadi is the Associate Vice President, Security and Safety, and the head of security at Hotel Taj in Mumbai. (Source: MEA)
बता दें, दक्षिण मुंबई का ताज महल पैलेस होटल 26/11 आतंकी हमलों के प्रमुख ठिकानों में से एक था. इसके अलावा, आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लियोपोल्ड कैफे, ओबेरॉय ट्राइडेंट, कामा अस्पताल और नरीमन हाउस को भी निशाना बनाया था.
यह भी पढ़ें: मार्को रुबियो की डीजल डिप्लोमेसी को समझें… तेल रिफाइनरी में इंडिया को बताया सुपरपावर, जामनगर का करेंगे दौरा
श्रद्धांजलि देने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘हम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हैं और उन लोगों के साहस को सलाम करते हैं, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया. हम अमेरिका और भारत के बीच मजबूत साझेदारी और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं.’
गौरतलब है, रुबियो मंगलवार दोपहर मुंबई पहुंचे थे. यह उनकी तीन दिवसीय भारत यात्रा का पहला पड़ाव है. यात्रा के दूसरे चरण में वे बुधवार सुबह गुजरात के जामनगर के लिए रवाना होने वाले हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू