गोवा में कैसीनो डायरेक्टर पर फायरिंग, कार में बैठते वक्त चली गोलियां; हमलावर बाइक से फरार – Aaj Tak News

Feedback
गोवा के पोरवोरिम में शुक्रवार रात कैसीनो डायरेक्टर पर हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया. नियो मैजेस्टिक कैसीनो के निदेशक श्रीनिवास नायक अपने सुरक्षा गार्डों के साथ कार में बैठने जा रहे थे. उसी वक्त हमलावरों ने कैसीनो के पीछे से अचानक गोलियां चला दीं. हालांकि, इस हमले में श्रीनिवास नायक और उनके सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गए.
घटना रात करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवास नायक कैसीनो से निकलकर अपने गार्डों के साथ कार की तरफ जा रहे थे. जैसे ही वह कार में बैठने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे छिपे हमलावरों ने फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
CCTV में दिखे हमलावर
वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई हैं. वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जरूरी सबूत जुटाए. पुलिस को मौके से गोलियों के खोखे भी मिले हैं, जिन्हें जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. शुरुआती जानकारी में हमले के बाद दो संदिग्ध अलग-अलग दिशाओं में जाते हुए दिखाई दिए. इसके बाद दोनों पास में खड़ी एक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय की गोली से मौत, CCTV से हत्यारों की पहचान, गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क पर उतरे परिजन
हमले के पीछे वजह क्या?
गोवा के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जांच के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है. पुलिस हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है.इसके लिए CCTV फुटेज, मौके से मिले सबूत और तकनीकी जानकारी की मदद ली जा रही है.
अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों तक जल्द पहुंचने की कोशिश की जा रही है. कैसीनो डायरेक्टर पर खुलेआम हुई इस फायरिंग ने सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस की नजर उन तमाम सुरागों पर है, जो हमलावरों तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News