'गोल्डन बॉय' का टूटा सपना! एशियन गेम्स में नहीं दिखेगा नीरज चोपड़ा का जलवा, चोट के कारण हुए बाहर – Aaj Tak News

Feedback
भारत की एशियन गेम्स 2026 की पदक उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका लगा है. देश के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा चोट के कारण इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. इसका सीधा मतलब है कि वह जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
नीरज चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को यह बुरी खबर दी है. उन्होंने बताया कि लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का अपना सीजन बेस्ट थ्रो फेंकने के बाद वह काफी अच्छी लय में महसूस कर रहे थे और उन्हें वह मोमेंटम मिल गया था जिसकी उन्हें तलाश थी. लेकिन इसके तुरंत बाद ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में लिगामेंट टियर हो गया. 
अपनी मेडिकल टीम और डॉक्टर से लंबी चर्चा करने के बाद नीरज ने इस सीजन के बाकी बचे समय में पूरी तरह आराम करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए काफी निराशाजनक है, खासकर तब जब उन्हें लग रहा था कि उनकी लय पूरी तरह वापस आ गई है. 
pic.twitter.com/LwounijYk7
हालांकि, उन्होंने मजबूती दिखाते हुए यह भी कहा कि परेशानियां और झटके इस सफर का हिस्सा हैं. फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपनी रिकवरी पर है ताकि वह पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ मैदान पर वापसी कर सकें. अंत में उन्होंने अपने सभी चाहने वालों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी कहा है.
A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)
ऐसा रहा है नीरज का प्रदर्शन
इस साल नीरज की वापसी मिली-जुली रही थी. उन्होंने ग्लासगो में हुए इवेंट में पोडियम फिनिश तो किया, लेकिन श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर उनसे गोल्ड मेडल छीन लिया था. इसके बाद लुसाने में नीरज अंक तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गए थे और क्वालिफिकेशन की रेस में थे, लेकिन अब यही टूर्नामेंट उनके 2026 सीजन का आखिरी इवेंट बनकर रह गया है.
A post shared by Indian Olympic Association (@weareteamindia)
खिताब का बचाव करने से चूक जाएंगे नीरज 
नीरज के लिए यह चोट बेहद निराशाजनक समय पर आई है, क्योंकि उन्हें लगने लगा था कि उनकी पुरानी फॉर्म और लय वापस आ रही है. उन्होंने खुद माना कि ऐसे झटके खेल के सफर का हिस्सा हैं और अब उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपनी रिकवरी पर है. इस चोट की वजह से नीरज अब 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और जैवलिन थ्रो में अपने खिताब का बचाव करने से चूक जाएंगे.
A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)
अब नीरज की गैरमौजूदगी में एशियन गेम्स में भारत की पदक उम्मीदों का भार रोहित यादव के कंधों पर आ गया है. रोहित ने हाल ही में भुवनेश्वर में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर इवेंट में 87.68 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो फेंककर जीत दर्ज की थी. नीरज के बाहर होने के बाद अब रोहित ही इस बड़े इवेंट में भारत के सबसे मजबूत पदक दावेदार बनकर उभरे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News