गौतम गंभीर से उलझने वाले पिच क्यूरेटर की हुई छुट्टी, जानिए क्यों गई इस दिग्गज की कुर्सी? – Hindustan

इंग्लैंड के लंदन में बने केनिंग्टन ओवल के हेड ग्राउंड्समैन ली फोर्टिस की छुट्टी हो गई है। सरे क्रिकेट क्लब ने उनसे नाता तोड़ लिया है। इस समर सीजन में उन्हें अनिश्चतकालीन ब्रेक पर भेज दिया गया था। ये वही पिच क्यूरेटर हैं, जिनकी पिछले साल टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से तू-तू मैं-मैं हो गई थी। हालांकि, गंभीर वाले मुद्दे से उनकी कुर्सी पर कोई असर नहीं पड़ा था, लेकिन हाल ही में वे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी के एक कर्मचारी से भिड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय के बाद द ओवल को छोड़ना पड़ा।

फोर्टिस को 2012 में द ओवल में हेड ग्राउंड्समैन बनाया गया था। करीब 14 साल तक वे इस ग्राउंड के पिच क्यूरेटर रहे। उन्होंने हाल ही में अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल को अपडेट किया है और बताया है कि पिछले महीने सरे के साथ उनकी नौकरी खत्म हो गई है। वह अब किसी अन्य क्लब के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। सरे के एक प्रवक्ता ने इस मसले को लेकर क्रिकइन्फो को बताया, “ली फोर्टिस ने क्लब छोड़ दिया है और हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

रिपोर्ट में बताया गया है कि जुलाई के आखिर में द हंड्रेड लीग के दौरान एक ट्रेनिंग वाले दिन, द ओवल में MI लंदन के लंदन स्पिरिट को होस्ट करने से पहले फोर्टिस का ECB के एक एम्प्लॉई के साथ गरमागरम झगड़ा हुआ था। द टेलीग्राफ ने रिपोर्ट किया कि उसके बाद सरे के चीफ एग्जीक्यूटिव स्टीव एलवर्थी के साथ उनकी ‘गंभीर बातचीत’ हुई। सरे ने शुरू में फोर्टिस के जाने की वजह यह बताई कि उन्होंने सीजन के बीच में एक अजीब ब्रेक लिया था, लेकिन बाद में पता चला था कि उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। इसी वजह से वह अनिश्चित समय के लिए छुट्टी पर थे।

लंदन के द ओवल को अगले समर सीजन में दो बड़े टेस्ट मैचों को होस्ट करना है, जिनमें एक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल है, जो 2027 में 9 जून से 13 जून को शेड्यूल है। इसके बाद 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच एशेज सीरीज का पांचवां मुकाबला यहां खेला जाना है। ऐसे में द ओवल को एक नया ग्राउंड्समैन मिलने वाला है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ली फोर्टिस 2025 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान भी चर्चा में आए थे। उस समय भारत के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ उनकी जमकर बहस हुई थी। गंभीर ने फोर्टिस से बार-बार कहा था कि वह “सिर्फ एक ग्राउंड्समैन हैं और कुछ नहीं” जबकि बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बाद में उनके व्यवहार को ‘थोड़ा घमंडी’ बताया था।

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News