Aaj ka Mausam: सावधान! आने वाला है आंधी-तूफान, हिमाचल से बिहार तक बारिश का भी अलर्ट – Hindustan

Aaj Ka Mausam 11 November: मौसम विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए 11 से 16 नवंबर के दौरान बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलना वाला है। आईएमडी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में अगले 14-16 नवंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 16 नवंबर तक और उत्तराखंड में 12-13 नवंबर को बारिश हो सकती है। पंजाब में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। 12 से 16 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 नवंबर तक लगातार तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। 14 नवंबर तक भारी बारिश के साथ 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड और सिक्किम में 12 नवंबर तक हल्की बारिश की बात कही है। आईएमडी ने पूर्वोत्तर के लिए भी मौसम का अनुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 नवंबर तक बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News