ग्राहकों का भरोसा जीतने ये कंपनी 7-सीटर EV पर दे रही लाइफ टाइम वारंटी, सिंगल चार्ज पर 490Km रेंज – Hindustan

देश के अंदर इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनियों ने अब एक नया फॉर्मूला तैयार कर लिया है। ये है बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी देना। टाटा मोटर्स, महिंद्रा और MG मोटर इंडिया जैसी कंपनियां अपनी कारों की बैटरी पर ग्राहकों को लाइफ टाइम वारंटी ऑफर कर रही हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम किआ इंडिया का भी जुड़ गया है। दरअसल, किआ कैरेंस क्लैविस EV के लिए लाइफ टाइम वारंटी ऑफर कर रही है। इस ऑफर के चलते वो ग्राहकों के मन में EV को लेकर भरोसा जगाना चाहती है। हालांकि, लाइफ टाइम बैटरी वारंटी में बैटरी की 15 साल की लाइफ या अनलिमिटेड किलोमीटर की हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी कवर रहेगी। यह 1 अगस्त 2026 से बेची जाने वाली गाड़ियों के पहले ओनर्स के लिए लागू होगी।

लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी
किआ ने इस स्कीम को ‘लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी’ का नाम दिया है, लेकिन इसकी समय-सीमा 15 साल तक ही सीमित है। यह कदम पहले की 8 साल या 1,60,000 km की बैटरी वारंटी की तुलना में सुरक्षा को काफी बढ़ाता है। बैटरी की यह बढ़ी हुई सुरक्षा कैरेंस क्लैविस EV के लिए ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ (BaaS) प्रोग्राम और K-Charge नेटवर्क के साथ मिलती है। BaaS शुरुआती खरीद की कीमत कम करने के लिए गाड़ी और बैटरी की फाइनेंसिंग को अलग-अलग करता है।

K-Charge, MyKia ऐप और किआ इंडिया वेबसाइट के जरिए 23 चार्ज-पॉइंट ऑपरेटरों के 20,300 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट को एक साथ लाता है, जिसमें नेविगेशन और पेमेंट एक ही वॉलेट से होते हैं। किआ इस इलेक्ट्रिक MPV के लिए 129 से ज्यादा हाई-कैपेसिटी DC फास्ट चार्जर वाले डीलरशिप और 275 से ज्यादा EV-रेडी वर्कशॉप के जरिए भी सपोर्ट देती है। ये सुविधाएं 400 शहरों में फैले किया इंडिया के 900 से ज्यादा कस्टमर टचपॉइंट नेटवर्क के तहत काम करती हैं।

पहले और दूसरे दोनों ऑनर्स को फायदा
15 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी सिर्फ पहले ओनर के लिए है। सेकंड ओनर को 8 साल या 1,60,000 Km, जो भी पहले हो उसका हाई-वोल्टेज बैटरी कवरेज मिलता है। यही 8 साल या 1,60,000 Km की सीमा कमर्शियल गाड़ियों जैसे टैक्सी और फ्लीट पर भी लागू होती है, जिन्हें लाइफटाइम वारंटी प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है।

जो ओनर 1 अगस्त, 2026 से पहले कैरेंस क्लैविस EV खरीदते हैं, वे अपनी मौजूदा 8 साल या 1,60,000 Km की हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी को बिना किसी किलोमीटर लिमिट के 15 साल तक बढ़ा सकते हैं। इस एक्सटेंशन की कीमत टैक्स सहित 3,400 रुपए है। कैरेंस क्लैविस EV, कंपनी की पहली लोकली तौर पर तैयार इलेक्ट्रिक कार है। यह कैरेंस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। मौजूदा ग्राहक डीलर द्वारा 3,400 रुपए के एक्सटेंशन के जरिए इसका फायदा ले सकते हैं।

2 बैटरी बैक और 490Km तक रेंज
किआ कैरैंस क्लैविस EV दो लिक्विड-कूल्ड लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। पहला 42 kWh बैटरी पैक है, जो 135 hp का पावर जनरेट करता है। वहीं, 51.4 kWh बैटरी पैक 171 hp की पावर जनरेट करता है। दोनों ही फ्रंट व्हील्स तक 255 Nm का टॉर्क पहुंचाते हैं। कंनपी के मुताबिक, 42 kWh बैटरी पैक की ड्राइविंग रेंज 404 Km और 51.4 kWh बैटरी पैक की रेंज 490 Km है। 100 kW का DC फास्ट चार्जर से ये करीब 39 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो जाती हैं। वहीं, 11 kW के AC चार्जर को 42 kWh बैटरी के लिए लगभग 4 घंटे और 51.4 kWh यूनिट के लिए 4.45 घंटे में चार्ज होते हैं। इसे 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News