बेटी के पति पर आया 5 बच्चों की मां का दिल! साथ रहने लगे सास-दामाद, मैनपुरी की ये अजीब लव स्टोरी – AajTak

Feedback
पांच बच्चों की मां का अपने ही दामाद पर दिल आ गया. दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई तो परिवार में ऐसा बवाल मचा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. मैनपुरी के खरगजीत नगर में सामने आए इस अजीबोगरीब मामले में महिला और उसके दामाद के साथ रहने की बात को लेकर महिला के बच्चों ने जमकर विरोध किया और मौके पर हंगामा कर दिया.
बताया जा रहा है कि महिला घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि उसका दामाद कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई अशोकपुर का निवासी है. दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध की जानकारी जब परिवार को हुई तो मामला बिगड़ गया. परिवार के मुताबिक, महिला और उसके दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं. धीरे-धीरे बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों के साथ रहने की चर्चा होने लगी. जब महिला के बच्चों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया. बच्चे मौके पर पहुंचे और अपनी मां के इस फैसले का विरोध किया. इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया. परिवार के लोगों के बीच विवाद बढ़ने की जानकारी आसपास के लोगों तक भी पहुंच गई और देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया.
बताया जा रहा है कि महिला पांच बच्चों की मां है. जिस व्यक्ति के साथ उसके कथित प्रेम संबंध की बात सामने आई है, वह उसका दामाद बताया जा रहा है. यही वजह है कि मामला सामने आने के बाद परिवार में विरोध और विवाद की स्थिति पैदा हो गई. बच्चों को जब अपनी मां और दामाद के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया. मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई.
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
खरगजीत नगर में हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला और उसके दामाद के बीच वास्तव में किस तरह का संबंध है और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई क्या है. फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं.  पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर मामले के अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों के बीच रिश्ते की वास्तविक स्थिति क्या है और परिवार में विवाद की असली वजह क्या रही.
अलीगढ़ में भी आ चुका है ऐसा ही मामला : 
मैनपुरी में सामने आए इस मामले ने अलीगढ़ के सास और दामाद की कहानी की याद भी दिला दी. अप्रैल 2025 में अलीगढ़ के मडराक इलाके में बेटी की शादी होने वाली थी. परिजनों ने आरोप लगाया था कि लड़की की मां अनीता की अपने होने वाले दामाद राहुल से नजदीकियां बढ़ गई थीं. दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होने लगी और परिवार को उनके रिश्ते पर आपत्ति होने लगी. परिजनों के मुताबिक, परिवार ने दोनों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन बातचीत का सिलसिला नहीं रुका. अनीता घर से नकदी और जेवर लेकर राहुल के साथ चली गईं. इसके बाद परिवार की ओर से पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने लाकर पूछताछ की. उस समय दोनों के बालिग होने के कारण महिला ने अपनी इच्छा से राहुल के साथ जाने की बात कही थी. इसके बाद दोनों साथ रहने लगे. बताया गया कि बाद में दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक गांव में जाकर रहने लगे. वहां राहुल फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम कर रहा था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News