ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट के पास 3 दिन रहेगा रूट डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी – threeday route diversion around india expo mart in greater noida traffic police issues advisory – Jagran

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 24 से 26 नवंबर तक पी-एमईसी इंडिया आयोजन के कारण यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख रास्तों पर विशेष व्यवस्था की है।
इंडिया एक्सपो के चलते ग्रेटर नोएडा में लागू रहेगा डायवर्जन। फोटो: सांकेतिक
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में 24 से 26 नवंबर तक पी-एमईसी इंडिया का आयोजन हो रहा है। इस दौरान एक्सपो मार्ट के आसपास यातायात का दबाव बढ़ेगा।
वाहन चालकों को जाम में फंसकर परेशान न होना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक्सपो मार्ट के आसपास के प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।
एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर यातायात का दबाव अधिक होने पर आवश्यकतानुसार एक्सपो मार्ट गोलचक्कर को बंद कर डायवर्जन किया जाएगा।
इस दौरान गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होकर आईईसीसीएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से नासा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर से जगत फार्म होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- 399 में पूरे सालभर रिचार्ज, ऑफर के पीछे ठगों का नया जाल; ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जारी किया अलर्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News