दुनिया भर में भारत का दबदबा और प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इस बात पर ग्लोबल रैंकिंग एजेंसी की भी मुहर लग गई है. एशिया पावर इंडेक्स में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. अब इस सूची में भारत से आगे केवल अमेरिका और चीन जैसे देश ही हैं. भारत ने जापान और रूस जैसे शक्तिशाली मुल्कों को भी पीछे छोड़ दिया है.