Gaya News: ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से की मारपीट – Hindustan

Gaya News: दूसरी शादी का विरोध करने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव का है। पीड़िता पम्मी देवी ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। आवेदन में पम्मी देवी ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे ससुर रामधनी यादव, सास गंगिया देवी, देवरानी रंजू देवी, देवर सुजीत कुमार समेत अन्य लोग उसके कमरे में पहुंचे और मारपीट करने लगे। हमले में दाहिने हाथ की कलाई टूट गई, जबकि बाएं पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपितों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया।पीड़िता का आरोप है कि उसके पति पुरुषोत्तम कुमार ने चार माह पहले दूसरी शादी कर ली है। इसका विरोध करने पर उसे घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News