फौजी की बेटी की शादी में परिवार बनकर पहुंचे सेना के जवान, 1.61 लाख रुपये – News24 Hindi

Written By Mohd Tahleel Chaudhary
हवलदार पप्पल सिंह की बेटी की शादी में शामिल हुए 16 जाट रेजिमेंट के जवान. (Image- X)
एक पिता के लिए अपनी बेटी की शादी सबसे खास होती है. लेकिन राजस्थान के अलवर जिले में बेटी की शादी के दौरान उसके पिता मौजूद नहीं थे. ऐसे में उसके पिता के साथ काम कर चुके भारतीय सेना के जवानों ने परिवार की जिम्मेदारी निभाई. 16 जाट रेजिमेंट के अधिकारी और जवान शादी में शामिल होने पहुंचे और परिवार की मदद भी की. यह मामला अलवर जिले के हरसोली गांव का है. यहां 21 नवंबर को हवलदार पप्पल सिंह की बेटी प्रीति की शादी हुई. पप्पल सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं. ऐसे में उनकी पुरानी रेजिमेंट के साथी शादी में पहुंचे.
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जाट रेजिमेंट के अधिकारी, जूनियर कमीशंड ऑफिसर और जवान शादी में शामिल हुए. रेजिमेंट की तरफ से शादी के लिए 1.61 लाख रुपये दिए. यूनिट की तरफ से रोशनी धवल ने प्रीति की मां अनीता देवी को शॉल ओढ़ाया. शादी में सूबेदार वीरेंद्र कुमार धवल, नायब सूबेदार सूबे सिंह, हवलदार सतीश कुमार, हवलदार सुनील कुमार, नायक लोकेश, नायक सोहन सिंह और अग्निवीर दिवाकर भी मौजूद रहे.
पप्पल सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन 16 जाट रेजिमेंट के जवानों ने उनकी बेटी की शादी में शामिल होकर यह दिखाया कि एक सैनिक के जाने के बाद भी उसके परिवार के साथ रेजिमेंट का रिश्ता बना रहता है. यह पहल ‘सेवा परमो धर्म:’ यानी सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, की भावना को भी दिखाती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News