₹15000 करोड़, ISRO से लेकर ITI और रेल तक 8 बड़ी डील डन! बालेन्द्र शाह के दौरे से नेपाल की हुई चांदी – Jagran

भारत ने नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए ₹15,000 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की है, जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण, बुनियादी ढांचा और ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं। 
नेपाल के प्रधानमंत्री का पहला आधिकारिक भारत दौरा
भारत ने नेपाल को ₹15,000 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा पर आठ समझौते हुए।
नेपाल में IIT कैंपस और सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क स्थापित होगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत ने नेपाल के पुनर्निर्माण और लॉन्ग टर्म विकास के लिए ₹15,000 करोड़ (करीब 1.62 अरब डॉलर) की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 से 23 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह के बीच सोमवार को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। इस सहायता का इस्तेमाल नेपाल में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास और एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाएगा। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, पशुपालन, मछली पालन और सतत शहरी विकास सहित आठ समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, भारत की ओर से घोषित ₹15,000 करोड़ की सहायता दो हिस्सों में दी जाएगी। इसमें ₹3,500 करोड़ की सब्सिडी और ₹11,500 करोड़ की ऋण सुविधा (लाइन ऑफ क्रेडिट) शामिल है।
सब्सिडी की राशि आपदा के बाद पुनर्निर्माण और नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। वहीं, ऋण सुविधा का इस्तेमाल ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए होगा। इन परियोजनाओं और सहायता देने की प्रक्रिया को दोनों देश आपसी बातचीत से अंतिम रूप देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की कोशिश होगी कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों का जीवन सामान्य हो, उनके लिए नए अवसर पैदा हों और नेपाल भविष्य में आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए अपनी क्षमता मजबूत कर सके। बता दें कि अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से बड़े पैमाने पर जान-माल और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था। इस आपदा में करीब 1,500 लोगों की मौत हुई थी और 5,200 से अधिक लोग लापता बताए गए थे।
भारत और नेपाल के बीच आठ समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान हुआ है। इनमें राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और नेपाल पुलिस के अपराध जांच विभाग के बीच एकेडमिक और रिसर्च सहयोग शामिल है। इसके अलावा भारत की राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और नेपाल की राष्ट्रीय पुलिस एकेडमी के बीच भी सहयोग समझौता हुआ है।
दोनों देशों ने सरकारी अधिकारियों के ट्रेनिंग, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क, सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा और पशुधन तथा मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।
सैटेलाइट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्रालय के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत दक्षिण एशिया उपग्रह का इस्तेमाल करते हुए नेपाल में सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।
बैठक में दोनों देशों ने ऊर्जा और परिवहन से जुड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। नेपाल में 669 मेगावाट की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा भारत और नेपाल के बीच सीमा पार बिजली सप्लाई को मजबूत करने के लिए दो हाई-कैपेसिटी ट्रांसमिशन लाइनों पर ज्वाइंट वेंचर बनाने की दिशा में हुए डेवलपमेंट का रिव्यू किया गया। दोनों देशों ने सप्तकोशी और सुनकोशी बहुउद्देशीय परियोजनाओं की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का काम तेज करने पर भी सहमति जताई। इन प्रोजेक्ट्स से जल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और बाढ़ के प्रभाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: India-EU FTA: 16 दिसंबर को साइन होगी “मदर ऑफ ऑल डील्स?” भारतीय निर्यात को मिलेगा दुनिया का बड़ा बाजार
इसके अलावा अयोध्या और जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा को भी शुरू किया गया। भारत और नेपाल के बीच परिवहन, व्यापार और ऊर्जा संपर्क बढ़ाने से जुड़ी अन्य परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया गया।
शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत नेपाल में IIT का एक ऑफशोर कैंपस स्थापित करेगा। दोनों देशों का मानना है कि इससे नेपाल में हाई एजुकेशन और टेक्निकल ट्रेनिंग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। दोनों प्रधानमंत्रियों ने डिजिटल सर्विसेज, स्टार्टअप और वित्तीय संपर्क को मजबूत करने पर भी चर्चा की। इसके अलावा भारत और नेपाल में रहने वाले एक-दूसरे देश के नागरिकों के लिए बैंकिंग और दूरसंचार सेवाओं तक आसान पहुंच बनाने की जरूरत पर सहमति जताई।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उनकी यात्रा की तारीखें राजनयिक माध्यमों से तय की जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News