घर की दीवार को 100 Inch का स्मार्ट टीवी बना देगा ये डिवाइस, Portronics का मिनी प्रोजेक्टर लॉन्च और इतनी है कीमत – AajTak

Feedback
Portronics ने भारत में अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Beem 550 Smart LED Projector है. कॉम्पैक्ट प्रोजेक्टर लाइनअप में ये नया डिवाइस है. यह दीवार पर 100 Inch तक की स्क्रीन बनाने की सुविधा देता है. 
Beem 550 क्लियर विजुअल देता है और घर के एम्बियंट लाइटिंग के दौरान भी बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलती है. कंपनी ने इसको ऐसे तैयार किया है, जिसकी मदद से इसको कई घंटों तक यूज किया जा सकेगा. 
बड़ी स्क्रीन होने के बाद भी शार्प क्लियरिटी मिलेगी 
Portronics Beem 540 मिनी प्रोजेक्टर के अंदर ऑटोफोकस का फीचर मिलता है. इसमें ऑटो कीनोट करेक्शन का फीचर मिलता है, जो बड़ी स्क्रीन करने के बाद शार्पनेस को मेंटेन करके रखती है. इसके साथ टेलिस्कोपिक मोनोपैड स्डैंड मिलता है. यह एक हाइट को एडजेस्ट करने का काम करता है. इसको टेबल, वॉल, सीलिंग आदि पर लगाया जा सकता है. 
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Vs Pixel 10 Pro: ऐपल और गूगल के किलर स्मार्टफोन्स, किसने मारी बाजी? देखें
Android TV पर काम करता है
यह मिनी प्रोजेक्टर Android TV पर काम करता है. इसके अंदर कुछ चुनिंदा ऐप्स भी प्री इंस्टॉल मिलते हैं, जिसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube का नाम शामिल है. प्ले स्टोर से और भी ऐप्स को इंस्टॉल कर सकते हैं. 
बिल्ट इन फीचर मिलते हैं  
कनेक्टिविटी की बात करें तो Portronics Beem 540 में डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, HDMI, USB और AUX कनेक्शन दिया है. इसमें बिल्ट इन 5W साउंडबॉक्स दिया है. इस डिवाइस के अंदर 1 GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन कैमरे में तुरंत बदल लें ये सेटिंग्स, दिवाली पर आएंगी खूबसूरत तस्वीरें, फोन सस्ता हो या महंगा फर्क नहीं पड़ेगा 
Portronics Beem 550 की कीमत 
Portronics Beem 550 स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्टर की इंट्रोडक्टरी कीमत 9999 रुपये है. हालांकि MRP 19,999 रुपये है. इसको पोर्टोनिक्स के ऑफिशियल पोर्टल, ऐमेजॉन इंडिया और फ्लिपकार्ट आदि से खरीदा जा सकेगा. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News