चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय में आग लगी: थर्ड फ्लोर से निकला धुआं, जरूरी रिकॉर्ड जला; छुट्‌टी की वजह से जानी … – Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में आज रविवार को अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 4 बजे की है। जैसे ही बिल्डिंग में आग लगी, वैसे ही बाहर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
बिल्डिंग से धुआं निकलता हुआ देखते ही लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दे दी थी। इसके बाद कुछ ही देर में अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे, और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग में यहां चल रहे दफ्तर के जरूरी रिकॉर्ड को जलने की संभावना जताई जा रही है। गनीमत यह रही कि संडे की वजह से छुट्‌टी थी, वर्ना जानी नुकसान हो सकता था।
बिल्डिंग में आग लगने के PHOTOS…
दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि आज शाम करीब 4 बजकर 10 मिनट पर हरियाणा के नव सचिवालय भवन (सेक्टर-17) से धुआं निकलते हुए देखा गया। धुआं बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से निकल रहा था। लोगों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने में दी। इसके बाद मैसेज अग्निशमन विभाग को भेजा गया।
आग बुझाने के लिए पहले एक वाहन ही मौके पर पहुंचा था। इसके बाद चार और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यहां उद्योग विभाग, चुनाव आयोग के दफ्तर आज रविवार की छुट्‌टी होने के कारण ऑफिस में कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं था, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। इस बिल्डिंग में लेबर कमिश्नर, चुनाव आयोग, उद्योग विभाग जैसे प्रमुख ऑफिस हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन के भी कुछ ऑफिस इसी बिल्डिंग में संचालित किए जाते हैं।
नुकसान की नहीं मिली सटीक जानकारी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। एहतियात के तौर पर एक अग्निशमन वाहन को मौके पर खड़ा किया गया है। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
चूंकि आज रविवार है और कल (6 जनवरी) श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के कारण सार्वजनिक अवकाश है, इस वजह से संभव है कि मंगलवार (7 जनवरी) को ही आग से हुए नुकसान की जानकारी मिल पाए।
सरकार बोली 2 कमरों में लगी आग इस मामले में हरियाणा सरकार ने भी एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि राजस्व विभाग द्वारा जानकारी अनुसार सेक्टर-17 स्थित हरियाणा मिनी सचिवालय में तीसरी मंजिल के 2 कमरों में आग लगी थी। हालांकि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। आग की वजह से कुछ नुकसान होने का अंदेशा है। नुकसान के आकलन के लिए जरूरी दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News