चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया एडमिशन एंड स्कॉलरशिप पोर्टल – inextlive

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश में 2500 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला एआई सपोर्टेड कैंपस नवाबगंज उन्नाव में बनाया है। इस कैंपस के जरिए स्टूडेंट्स को एआई आधारित शिक्षा मिलेगी, जिससे वे इंडस्ट्री रेडी वर्कफोर्स बन सकेंगे। इसके अलावा 23 ग्लोबल टेक कंपनियों के साथ एमओयू से युवाओं को ग्लोबल जॉब्स और स्टार्टअप्स के भी अवसर मिलेंगे। यह कदम भारत को वैश्विक एआई हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह जानकारी मंगलवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सलाहकार मनोज जोशी और रजिस्ट्रार डॉक्टर अजय यादव ने दी।
100 से ज्यादा कंपनियों के साथ एमओयू
यूनिवर्सिटी के सलाहकार डॉ। मनोज जोशी ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देश की पहली यूनिवर्सिटी बनने जा रही है, जो एआई टेक्नोलॉजी के साथ छात्रों को पढ़ाएगी। इससे छात्रों की परफॉर्मेंस, स्किल ग्रोथ और इंडस्ट्री-रेडीनेस की हर स्टेप पर निगरानी और सपोर्ट मिलेगा। पहले फेज में कानपुर, लखनऊ समेत 5 शहरों में एडमिशन और टेस्ट सेंटर खुलेंगे। यूनिवर्सिटी ने दावा किया कि 100 से ज्यादा कंपनियों के साथ एमओयू किया गया है, ताकि छात्रों को सीधे जॉब से जोड़ा जा सके।
49 मेन स्ट्रीम कोर्स, 40 करोड़ की स्कॉलरशिप
यूनिवर्सिटी के 6 मेन स्ट्रीम में 49 प्रोग्राम लॉन्च होंगे। इनमें 33 ग्रेजुएट और 16 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शामिल हैं। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, हेल्थ साइंस, फार्मेसी, मीडिया, डिज़ाइन, लॉ, एग्रीकल्चर और फिनटेक से जुड़े कई खास कोर्स को एआई टेक से जोड़ा गया है।
इंडस्ट्री से सीधे जुड़ाव
छात्रों को स्टडी के साथ इंडस्ट्रिल प्रोजेक्ट्स, रियल टाइम ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और फील्ड विजिट्स का मौका मिलेगा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, विप्रो, टाटा, एचसीएल, इंफोसिस, पीडीलाइट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मेट्रो, महिंद्रा, डेलॉइट समेत 23 ग्लोबल कंपनियों से करार किया है।
सस्ती फीस, हाई क्वालिटी एजुकेशन
यूनिवर्सिटी ने न सिर्फ एडवांस एजुकेशन का नया स्टैंडर्ड सेट किया है, बल्कि किफायती फीस स्ट्रक्चर भी है। ्रढ्ढ सपोर्टेड कैंपस, इंडस्ट्री रेडी कोर्स और इंटरनेशनल लेवल की फैसिलिटी के बावजूद यूनिवर्सिटी की फीस कई दूसरे प्राइवेट संस्थानों की तुलना में काफी कम है। यही वजह है कि कॉम्पटीटिव एग्जाम्स की तैयारी करने वाले और टैलेंटेड लेकिन मिडिल क्लास बैकग्राउंड से आने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी ऐसी अच्छी यूनिवर्सिटी है।
Copyright © 2025. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News