नई दिल्ली, एजेंसी। टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। टाटा संस के अध्यक्ष नोएल टाटा ने इस पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव की वैधता पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को उन्होंने कंपनी सचिव सुप्रकाश मुखोपाध्याय को पत्र भेजकर बोर्ड बैठक की रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज सात दिन के भीतर उपलब्ध कराने की मांग की है। नोएल टाटा ने प्रक्रिया से जुड़ी कई खामियों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को अमान्य बताया है। उनका मुख्य तर्क है कि चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति का प्रस्ताव 17 सितंबर की बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल ही नहीं था।
उनके मुताबिक, बैठक के एजेंडे में केवल नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति (एनआरसी) से मिली जानकारी पर चर्चा का उल्लेख था। पुनर्नियुक्ति का प्रस्ताव बिना पूर्व सूचना के अचानक लाया गया। टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की करीब दो-तिहाई हिस्सेदारी है। नोएल टाटा का कहना है कि कंपनी के एसोसिएशन ऑफ आर्टिकल्स के तहत टाटा ट्रस्ट्स के नामित निदेशकों की सहमति इस तरह के प्रस्ताव के लिए जरूरी है।गौरतलब है कि 17 सितंबर की बैठक में चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव के पक्ष में चार निदेशकों ने मतदान किया था, जबकि नोएल टाटा ने इसका विरोध किया था। टाटा ट्रस्ट्स के दो नामित निदेशकों में से वेंणु श्रीनिवासन ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play