जालोर में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू: जिला परिषद के 23 वार्ड, 7 पंचायत समिति में के 135 वार्ड में हो रहे चुनाव – Dainik Bhaskar

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज जालोर में जिला परिषद व पंचायत समितियों के वार्डो के लिए आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ।
जिला परिषद के 23 वार्ड और जालोर, उम्मेदाबाद, आहोर, भाद्राजून, सायला, भीनमाल और जसवंतपुरा पंचायत समिति के 135 वार्डो के लिए मतदान हो रहा है। 7 पंचायत समितियों के लिए कुल 843 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें 9 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं।
जिला परिषद के 43 वार्डा में से आज 23 वार्ड में मतदान हो रहा है। जिसमें जालोर के 4, सायला-4, भीनमाल-5, जसवंतपुरा-3, आहोर-3, भाद्राजून-2 और उम्मेदाबाद के 2 वार्ड के मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के गवांडे के नेतृत्व में निष्पक्ष ओर शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।
7 पंचायत समितियों में 7.73.881 लाख से अधिक मतदाता
द्वितीय चरण की 7 पंचायत समितियों में कुल 7 लाख 73 हजार 881 मतदाता हैं। इनमें 4 लाख 05 हजार 134 पुरुष, 3 लाख 68 हजार 742 महिलाएं एवं 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
यहां होगे तीसरे और चौथे चरण में चुनाव
तीसरे चरण में सांचौर, चितलवाना, सरवाना और भादरूणा में 3 नवंबर को जिला परिषद और 5 नवंबर को सरपंच और उपसरपंच के चुनाव होगे। वहीं चौथे चरण में रानीवाड़ा,बागोड़ा और सरनाऊ में 14 नवंबर को जिला परिषद और 16 नवंबर को सरपंच और उपसरपंच के चुनाव होगे।

Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News