Karwa Chauth Bhajan Lyrics: करवा चौथ पर गाएं ये भजन-गीत, इस त्योहार को बनाएं और भी खास – Asianet News Hindi

Karwa Chauth Songs Lyrics In Hindi: इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर महिलाएं पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को करवा माता और भगवान श्रीगणेश की पूजा करती हैं। पूजा के दौरान भजन और गीत गाने से माहौल भक्तिमय हो जाता है। अगर आप भी करवा चौथ पर गाने के लिए भजन और पारंपरिक गीत ढूंढ रही हैं, तो यहां पढ़ें कुछ खास करवा चौथ भजनों के लिरिक्स…

YouTube video player
गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है
वर मांगो अमर हो सुहाग खुल जाये अपने भाग
काम होना पिया जी के प्रीत के आज करवा चौथ है
अर्क करो और दीप जलाओ गोरी के आछात से सिंदूर चढ़ावो
दही पतासा के भोग लगावो
कही शुभ घडी जाए ना बीत के आज करवा चौथ है
मांगो असीस खिले घर आँगन देखु जहा बस देखु मैं साजन
गाड़ी करदो ऐसी प्रीत हैं के आज करवा चौथ है
गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है

YouTube video player
चौथ माँ की महिमा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
चौथ माँ की महिमा है निराली
मैया मेरी बिंदिया अमर रखना
मैया मेरी मांग मोतियों से भरना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
मैया मेरा चुड़ला अमर रखना
मैया मेरी महंदी लाल रखना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
मैया मेरी पायल अमर रखना
मैया मेरे बिछुआ अमर रखना
मैया मेरी महावर लाल रखना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
मैया सबकी जोड़ी अमर रखना
मैया सबके सिर पर हाथ रखना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली


आज है करवा चौथ
सखी री माँग ले सुख का दान
अपने सपनो के स्वामी का
धर कर मन्न में ध्यान
जनम जनम तक मांग का
तेरी रंग पडे ना फिका
जब तक चमके चाँद
सितारे तब तक चमके टिका
बंधे रहे मनभाते
प्रीतम के प्राणों से प्राण
आज है करवा चौथ
सखी री माँग ले सुख का दान
आज है करवा चौथ सखी री
जो कोई मांगे आज लगन
से युग युग का सुख पाये
साथ सफल हो प्रेम अमर
हो जीवन में रास आये

YouTube video player
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले
गौरा के माथे पर टीका सोहे
गौरा के माथे पर टीका सोहे
और बिंदिया है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा के कानों में कुंडल सोहे
गौरा के कानों में कुंडल सोहे
और लाली है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गोरा के हाथों में कंगना सोहे
गौरा के हाथों में कंगना सोहे
और मेहंदी है लालम लाल चलो सखी लेने चलें
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा के पैरों में पायल सोहे
गौरा के पैरों में पायल सोहे
और महावर है लालम लाल चलो सखी लेने चलें
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे
गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे
और चुनरी है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले

YouTube video player
करवा चौथ का दिन आया,
चंदा अम्बर पे छाया है ।
सज धज के अपनी सजनी का,
रूप सांवरिया को भाया है ।।
मेरे साजना मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजना ।।
मेरे हाथों में संग मेहंदी के,
रंग तेरा सजता ।
चाँद जो देखूं छलनी के पीछे,
चेहरा तेरा दीखता ।।
मेरे साजना,
मेरे साजना, मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजन ।।
तेरी पसंद की चूड़ी पहनी,
तेरे नाम की मेहंदी रचाई ।
तेरी प्रीत की चुनर ओढ़ी,
तेरी याद की बिंदिया लगाईं ।।
तेरी पसंद की चूड़ी पहनी,
तेरे नाम की मेहंदी रचाई ।
तेरी प्रीत की चुनर ओढ़ी,
तेरी याद की बिंदिया लगाईं ।।
मेरे साजना,
मेरे साजना मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजना ।।
करवा चौथ का दिन आया,
चंदा अम्बर पे छाया है ।
सज धज के अपनी सजनी का,
रूप सांवरिया को भाया है ।।
तेरी ही धुन मैं गाऊं,
मैं सातों जनम तुझे पाऊं ।
जब जब धरती पे आऊं,
तेरी ही दुल्हन बन जाऊं ।।
तेरी ही धुन मैं गाऊं,
मैं सातों जनम तुझे पाऊं ।
जब जब धरती पे आऊं,
तेरी ही दुल्हन बन जाऊं ।।
मेरे साजना,
मेरे साजना मेरी उम्र भी,
लग जाए तुझको ।
दुआएं माँगे कंगना,
मेरे साजना ।।
करवा चौथ का दिन आया,
चंदा अम्बर पे छाया है ।
सज धज के अपनी सजनी का,
रूप सांवरिया को भाया है ।।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News