Feedback
चमोली जिले के थराली में उपजिलाधिकारी कार्यालय और तहसील परिसर के पीछे पहाड़ी से मलवा गिरने से अफरातफरी मच गई. घटना दोपहर करीब एक बजे राडीबगड़ में हुई, जब भारी मात्रा में पानी और पत्थरों के साथ मलवा तहसील परिसर और आसपास की दुकानों में बहकर आया.
भूस्खलन की आवाज सुनते ही लोग भयभीत होकर तहसील कार्यालय की ओर दौड़ पड़े. खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सभी जरूरी दस्तावेज, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रख दिया.
पहाड़ी से मलवा गिरने से मची अफरातफरी
स्थानीय लोग अब भी दहशत में हैं और कई लोग भूस्खलन की पुनरावृत्ति से डर रहे हैं. प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है. भूस्खलन की संभावित पुनरावृत्ति के कारण अधिकारी सतर्क हैं और क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं.
भूस्खलन की आवाज सुनते ही भयभीत हुए लोग
हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है और कोई नुकसान की जानकारी नहीं है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू