चलते-चलते:: टेक न्यूज – Hindustan

टचस्क्रीन के साथ एप्पल का मैकबुक प्रो एप्पल ने टचस्क्रीन और ओएलईडी डिस्प्ले के साथ नया मैकबुक प्रो लॉन्च किया है। इसके 14 इंच मॉडल की कीमत 2,899 डॉलर (करीब 2.75 लाख रुपये) और 16 इंच मॉडल की कीमत 3,399 डॉलर (करीब 3.2 लाख रुपये) है। इसकी बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी। यूजर स्क्रीन पर सीधे टच करके स्क्रॉल करने, फोटो जूम करने और ऐप्स इस्तेमाल करने जैसे काम कर सकेंगे। बैटरी पावर 24 घंटे की है।
मैसेजिंग ऐप से भी जीपीटी को दे सकेंगे काम
ओपनएआई ने चैटजीपीटी डॉट एआई एजेंट के लिए नया फीचर पेश किया है। उपयोगकर्ता बिना ऐप खोले सामान्य मैसेजिंग ऐप के जरिए भी उसे काम सौंप सकेंगे। यह एप्पल एप्पल आईमेसेज और एंड्रॉयड के आरसीएस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है। यूजर एजेंट को मैसेज भेजकर कोई काम करने, किसी चीज पर नजर रखने या फोटो और वॉयस मैसेज साझा करने के लिए कह सकते हैं।
मुश्किल विषय तस्वीरों से समझाएगा जेमिनी
गूगल ने जेमिनी एआई में ‘इमर्सिव एक्सप्लोरेशन’ नाम का नया फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से यूजर मुश्किल विषयों को चित्रों से देखकर और उन पर टैप करके आसानी से समझ सकेंगे। इससे किसी विषय को सिर्फ पढ़ने के बजाय उसे देखकर और उसके अलग-अलग हिस्सों को समझकर सीखना आसान होगा। यह फीचर मोबाइल और वेब पर उपलब्ध है और हिंदी समेत छह भाषाओं को सपोर्ट करता है।
मेटा का नया एआई ऐप डायरी पढ़कर सुनाएगा
मेटा ने वेडल वर्ल्ड नाम का नया एआई ऐप लॉन्च किया है। इसमें यूजर अपना वर्चुअल पेट (पालतू) चुनकर उसकी देखभाल कर सकते हैं। ऐप में यूजर अपनी दिनभर की बातें टेक्स्ट या आवाज के जरिए दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद यह पेट उन्हीं बातों को अपनी आवाज में सुनाएगा और उनसे जुड़ी एक छोटी ड्रॉइंग भी बनाएगा। इसमें गेम खेलने और हर हफ्ते पोस्टकार्ड पाने का फीचर भी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News