सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त है । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 1,748 रुपए बढ़कर 1.43 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, 1 किलो चांदी 3,863 रुपए चढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
सोर्स: goodreturns 2 जुलाई 2026
सोना इस साल ₹10 हजार महंगा हो चुका
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.29 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल
नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.