Siwan News बदमाशों ने मारपीट कर बुजुर्ग से साठ हजार रुपये छीने – Live Hindustan

Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन मठिया गांव के एक बुजूर्ग के साथ बुधवार की सुबह मारपीट कर साठ हजार छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित बुजूर्ग स्थानीय निवासी दयाशंकर गिरि हैं। मारपीट में घायल बुजुर्ग को इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल को इलाज दिया। सदर अस्पताल में मौजूद घायल बुजुर्ग के बेटे रमेश कुमार गिरि ने बताया कि वह ट्रक चलाता है और तीन दिन पहले ही वह अपने घर आया है।

पिता को साठ हजार रुपये देकर ईंट व बालू लेने के लिए बाजार भेजा था। जब इसके पिता दयाशंकर गिरि साइकिल पर सवार होकर घर से निकले तभी बरहन मठिया स्कूल के समीप पहले से मौजूद चार की संख्या में हमलावर मारपीट करने लगे। बुजुर्ग बीच-बचाव करते रहे, तबतक एक ने इनके पॉकेट से रुपये निकाल लिया और बाद में सभी मौके से भागने में कामयाब हो गए।

वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद घायल बुजूर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में घायल बुजुर्ग ने एक हमलावर को पहचानने की बात बतायी। वहीं, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अबतक किसी ने आवेदन नहीं दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News