चार घंटे, 70 सवाल… जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के सिलसिले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ – News24 Hindi

Edited By Arif Khan
दोनों नेताओ को पहले भी जांच से जुड़ने के लिए समन जारी किया गया था. (Image – ANI)
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 13 अक्टूबर को किए गए विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी दो एफआईआर के सिलसिले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका से करीब चार घंटे तक पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि दोनों नेता दोपहर करीब 11 बजे राजौरी गार्डन में क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे और पूछताछ करीब तीन बजे खत्म हुई. पूछताछ के दौरान उनसे कम से कम 70 सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने उनमें से कुछ का जवाब नहीं दिया.
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता जंतर-मंतर के गैर-अधिसूचित स्थल पर 13 अक्टूबर को दाखिल होने के सिलसिले में अपने खिलाफ दर्ज दो एफआईआर के संबंध में गुरुवार को क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए. अधिसूचना जारी कर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है.
एक एफआईआर कनॉट प्लेस थाने में और दूसरी एफआईआर संसद मार्ग थाने में दर्ज की गयी थी. बाद में दोनों ही एफआईआर क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई थी. ये मामले जंतर-मंतर पहुंचने के लिए निजी संपत्ति में अवैध रूप से घुसने और वहां लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों से जुड़े हैं. इन्होंने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था और राष्ट्र ध्वज फहराया था.
पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच दफ्तर के बाहर रांका ने पत्रकारों से कहा कि यह 13 अक्टूबर की घटना से जुड़ी एक सामान्य जांच है.उन्होंने कहा, ‘हमने पहले भी कहा है और फिर से कह रहे हैं कि जो भी जांच हो रही है, हम उसमें सहयोग करेंगे. कहीं भी तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं होना चाहिए. हमें पूरी उम्मीद है कि जांच सही तरीके से की जाएगी और हम इसमें पूरा सहयोग करेंगे.’
The nation is being run by clueless leaders who have no idea how to tackle real problems. Whenever someone demands accountability, they simply drag Pakistan into the conversation to derail the debate. – @AshutoshRanka https://t.co/ypDZ15xGJu
सूत्रों ने बताया कि पूछताछ निरीक्षक रैंक के अधिकारियों द्वारा की गई. दोनों नेताओ को पहले भी जांच से जुड़ने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन पहले उन्होंने और समय मांगा था एवं पेश नहीं हुए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News