नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) चावल के बाजार में नयी संभावनाएं तलाशने के लिए आगामी अक्टूबर में यहां होने वाले ‘भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन’ में दुनिया भर से 120 से अधिक देशों के करीब 30 हजार प्रतिभागियों के हिस्सा लेने का अनुमान है। यह सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर तक भारत मंडपम में आयोजित किया जायेगा। .
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान को मंगलवार को हवा में टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा जिससे विमान में सवार 12 लोग घायल हो गये। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान संख्या एआई2379 को मंगलवार को फुकेट से दिल्ली आते समय हवा में हल्के टर्बुलेंस (हवा में लगने वाले झटके) का सामना करना पड़ा जिससे विमान अचानक हवा में कुछ नीचे आ गया। सूत्रों ने बताया कि घटना लैंडिंग से पहले उस समय हुई जब विमान लैंडिंग के लिए नीचे आ रहा था। टर्बुलेंस के कारण विमान क्षणभर के लिए अनियंत्रित होकर नीचे आ गया। घटना में 10 यात्री और दो केबिन क्रू घायल हो गये हैं। विमान की पूर्वाह्न 11.07 बजे दिल्ली में लैंडिंग हुई।
नयी दिल्ली ,04 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर पेपर लीक मामले को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है और इस मुद्दे पर कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर जवाब मांगा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री खरगे जी राज्यसभा में खड़े होकर घंटों भाषण देते हैं।
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-.
नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत सहयोगी दलों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए छह सदस्यीय गोवा गठबंधन समन्वय समिति का गठन किया है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार देर रात यहां बताया की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नेताओं के नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे होंगे, जबकि गिरीश चांडणकर, यूरी अलेमाओ, डॉ. अंजली निंबालकर, कैप्टन विरियातो फर्नांडीस और एम.के. शेख इसके सदस्य बनाए गए हैं।
अभिनव , जांगिड़
वार्ता.