वाहन निर्माता किआ की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को ऑफर किया …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से भारत में जल्द ही निर्माता की ओर से नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
किआ की ओर से भारत में जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर सोरेंटो को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट से एसयूवी के इंटीरियर की जानकारी मिली है। जिसके मुताबिक इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर, घुमावदार स्क्रीन के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैडल शिफ्टर, रोटरी कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, बोस ऑडियो सिस्टम, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को दिया जाएगा।
किआ की ओर से सोरेंटो के लॉन्च से पहले इसका नया टीजर भी हाल में ही जारी किया गया है। इस टीजर के मुताबिक एसयूवी को टाइगर नोज डिजाइन के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसमें बोनट पर किआ का नया लोगो, आइस क्यूब डिजाइन में एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी डीआरएल को दिया गया है।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में भी बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें 18 इंच अलॉय व्हील्स, 24 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलैस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में निर्माता की ओर से हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। जो 1.6 लीटर की क्षमता का हो सकता है। इस इंजन के साथ एसयूवी में पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प भी मिल सकते हैं।
निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसके लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके लिए प्री बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora ने खरीदी Mahindra Thar Roxx, क्या है खासियत और कितनी है कीमत