Feedback
बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब डोकलाम का मुद्दा उठाया तो जमकर हंगामा मच गया. पहले शाम चार बजे तक सदन को स्थगित किया गया था और अब मंगलवार को दोपहर 12 बजे कर स्थगित कर दिया गया है. कांग्रेस का आरोप है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राहुल को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है. कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस की मांग कर रही है.
जिसके बाद सदन के बाहर राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. इस दौरान राहुल ने कहा कि यह सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की बात है. यह वही है जो आर्मी चीफ ने अपनी किताब में लिखा है. उस किताब को प्रकाशित होने की अनुमति नहीं दी जा रही है. वह लंबित पड़ी है.
यह आर्मी चीफ का दृष्टिकोण है. उनका नजरिया है. सवाल यह है कि वे आर्मी चीफ से इतने डरे हुए क्यों हैं. वे इस बात से क्यों डर रहे हैं कि आर्मी चीफ ने क्या लिखा है. लोग इससे सीखेंगे. निश्चित रूप से वे प्रधानमंत्री के बारे में भी कुछ सीखेंगे. वे राजनाथ सिंह के बारे में भी कुछ जानेंगे. लेकिन वे सेना के बारे में भी सच्चाई जानेंगे. और यह भी जानेंगे कि सेना को किस तरह निराश किया गया. यह देश के राजनीतिक नेतृत्व द्वारा किया गया.
मुझे बोलने नहीं दे रहे हैं। मुझे सिर्फ 2-3 लाइनें बोलनी हैं।
It is a matter of national security. These are the words of the Army Chief, and it is a conversation that he had with Rajnath Singh ji and PM Modi.
All I am saying is that I want to say in the House what the Army… pic.twitter.com/6Dcsu77XrD
यह भी पढ़ें: ‘एक इंच जमीन भी नहीं गई…’, राहुल गांधी के बयान के बाद BJP ने जारी किया पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का पुराना वीडियो
उन्होंने कहा, मैं यही कहने की कोशिश कर रहा हूं कि पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह के बारे में साफ़-साफ लिखा है. यह बात एक आर्टिकल में आई है. मैं उसी आर्टिकल को कोट कर रहा हूं. लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है.
मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैंने यह लिखा है. पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने यह किताब लिखी है. वे लोग डरे हुए हैं. क्योंकि अगर यह किताब सामने आ गई, तो नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की असली सच्चाई लोगों को पता चल जाएगी. लोगों को यह भी पता चल जाएगा कि जब चीन हमारे सामने खड़ा था और आगे बढ़ रहा था, तब 56 इंच की छाती का क्या हुआ था.”
बीजेपी ने शेयर किया पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का पुराना वीडियो
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक्स पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नरवणे बता रहे हैं कि डोकलाम विवाद के दौरान भारत की एक इंच जमीन भी नहीं खोई. नरवणे उस वीडियो में बता रहे हैं कि हालात वैसे हीं हैं जो इस टकराव के पहले था.
𝐒𝐡𝐚𝐦𝐞𝐟𝐮𝐥 𝐩𝐨𝐥𝐢𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐛𝐲 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢! ❌
Former Army Chief General M. M. Naravane has stated clearly:
“𝐍𝐨𝐭 𝐚𝐧 𝐢𝐧𝐜𝐡 𝐨𝐟 𝐥𝐚𝐧𝐝 𝐡𝐚𝐬 𝐛𝐞𝐞𝐧 𝐥𝐨𝐬𝐭. 𝐖𝐞 𝐚𝐫𝐞 𝐞𝐱𝐚𝐜𝐭𝐥𝐲 𝐰𝐡𝐞𝐫𝐞 𝐰𝐞 𝐰𝐞𝐫𝐞 𝐛𝐞𝐟𝐨𝐫𝐞.”
Yet, to push his… pic.twitter.com/s5aMZEvApB
–
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू