China Europe Cargo Corridor: चीन यूरोप के लिए आयात-निर्यात शिपिंग रूट में निवेश कर रहा है. यह रास्ता कैस्पियन सागर से होकर गुजरता है, रूस और मध्य पूर्व से दूर रहता है. यह कॉरिडोर कजाकिस्तान से शुरू होकर कैस्पियन सागर के रास्ते अजरबैजान, फिर जॉर्जिया और अंत में तुर्की तक जाता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की सरकारी कंपनियों ने 4,750 किलोमीटर लंबे ‘मिडल कॉरिडोर’ को बनाने के लिए पहले ही करोड़ों अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है.
चीन, यूरोपीय संघ के लिए आयातित सामान का सबसे बड़ा स्रोत है. जॉर्जिया में ‘ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर यूरोप-काकेशस-एशिया’ अंतर-सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, चीन ने बाकू कैस्पियन सागर बंदरगाह के लिए लगभग 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ग्रांट b 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के उपकरण दिए. साथ ही, समुद्र के दूसरी ओर कजाकिस्तान के अक्ताऊ में 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर के नए बंदरगाह के निर्माण में भी हिस्सा लिया.
कजाकिस्तान और कैस्पियन सागर से होकर जाने वाले ‘मिडल कॉरिडोर’ में 15 से 18 दिन का समय लगेगा. वर्तमान में समुद्री रास्तों से इसमें 45 से 60 दिन लगते हैं.
इस कॉरिडोर को ‘ट्रांस-कैस्पियन इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट रूट’ के नाम से भी जाना जाता है और इसमें सड़कों और रेलवे के साथ-साथ दो समुद्री बंदरगाह भी शामिल हैं.
न्यूयॉर्क के बर्नार्ड कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर अलेक्जेंडर कूली ने कहा कि यह कॉरिडोर अभी भी कम क्षमता वाला है और समुद्री रास्तों की तुलना में इसमें प्रति यूनिट माल ढुलाई का खर्च ज़्यादा है. उन्होंने कहा कि कैस्पियन क्रॉसिंग, बंदरगाहों और रेलवे गेज ट्रांसफर पर अभी भी काम करने की जरूरत है.
मिडिल कॉरिडोर में तुर्की की गहरी दिलचस्पी से इसके निर्माण कार्य में तेज़ी आने की उम्मीद है. तुर्की अपनी भौगोलिक स्थिति का फ़ायदा उठाकर एशिया और यूरोप को जोड़ने वाला केंद्र बनना चाहता है. वहीं रूस के रास्ते चीन को यूरोप से जोड़ने वाला लगभग 10,000 किलोमीटर लंबा उत्तरी ज़मीनी ट्रांसपोर्ट रूट शिपर्स को पश्चिमी देशों के उन प्रतिबंधों के जोखिम में डालता है जो यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर लगाए गए हैं. कज़ाकिस्तान के लिए यह कॉरिडोर यूरोप को होने वाले तेल निर्यात की सुरक्षा के लिहाज़ से “बहुत अहम” होगा, क्योंकि अभी उसका 80 प्रतिशत तेल रूस से होकर गुज़रता है और उसमें रुकावट आने का खतरा बना रहता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED