अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन की सीमा को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवेसी ने केंद्र सरकार से विशेष सत्र बुलाने की मांग करदी है। उन्होंने कहा कि सरकार को सीमा पर चीन के सैनिकों की गतिविधियों, कथित तौर पर जवानों की पट्रोलिंग में बाधा डालने और आम लोगों को रोकने के बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए। ओवैसी ने कहा कि चीन की सीमा को लेकर संसद में चर्चा जरूरी है और इसके लिए विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, आईटीबीपी की डेजी ने जो कुछ कहा है वह बेहद चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि सीमा पर जो कुछ चल रहा है उसके बारे में केंद्र सही जानकारी नहीं देता है और हम लोगों को अंधेरे में रखता है। इससे पहले भी जो सवाल किए गए उनके जवाब नहीं दिए गए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में जहां-जहां चीन ने घुसपैठ की है उन सभी जगहों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। इसके अलावा सीमा पर क्या हालात हैं और सरकार का इसके प्रति क्या रवैया है, यह सारी बातें विपक्षी नेताओं और सांसदों को पता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संसद में सीमा के मुद्दे पर चर्चा ही नहीं होती है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। ऐसे में संसद में इस विषय पर चर्चा करके आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। इस देश को पारदर्शिता की जरूरत है। बता दें कि डीजी आईटीबीपी ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश में पीएलए के साथ आमना-सामना होता ही रहता है। उन्होंने यह भी कहा था कि चीन ने ऐसे हथियार डिवेलप किए हैं जिनका सामना पारंपरिक हथियारों से नहीं किया जा सकता। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारीर के मुताबिक सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच मिसअंडरस्टैंडिंग होती रहती है।
इसको लेकर बातचीत के जरिए और कानून के दायरे में हल निकाला जाता है। मंत्रालय ने कहा कि दोनों ही देशों ने सहमति जताई है कि आपसी समझ को लेकर काम करना है जिससे की सीमा पर उचित प्रबंधन किया जा सके। इसके साथ ही सीमा पर शांति बहाल रहे।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play