सोती हुई पत्नी को कुल्हाड़ी से मारा, फिर खुद का भी काटा गला; MP में सनसनीखेज वारदात – Hindustan

मध्य प्रदेश के भोपाल से खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने सोते समय अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी ब्लेड से अपना गला काट लिया। घटना कोलर थाना क्षेत्र के अब्बास नगर की है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शुक्रवार सुबह हुई। वारदात का पता उस वक्त चला जब उनके चार बच्चे नींद से जागे और उन्होंने माता-पिता को खून से लथपथ देखा। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पति ड्राइवर के तौर पर काम करता था। लेकिन 2 महीने पहले एक एक्सीडेंट के बाद उसकी नौकरी चली गई। पत्नी घरों में काम करके घर का खर्च चला रही थी। पति बेरोजगार था और इसी बात को लेकर आए दिन लोगों के झगड़े होते रहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक पति को पत्नी के चरित्र पर भी शक था।

उसे शक था कि जब वह काम के सिलसिले में दूसरों के घरों में जाती है, तो कुछ गलत होता है। पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल दोनों वेंटिलेटर पर हैं।

एसीपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए गए थे, पति के गले का घाव भी काफी गहरा था। कोलर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

अदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिंदुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी ‘हार्ड-कोर’ खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और ‘कैलेंडर जर्नलिज्म’ से लेकर ‘फैक्ट चेक’ तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और ‘मीडिया लॉ एंड एथिक्स’ के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News