चुनाव में बूथों से होगी लाइव वेब कास्टिंग, तैयारी जारी – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी
आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सभी बूथों से लाइव वेब कास्टिंग होगी। इसमें बूथों पर जाते हुए कतारबद्ध मतदाता और मतदान कक्ष में प्रवेश के पहले अपने मतदाता पर्ची एवं ईपिक या पहचान पत्र दिखाते हुए, अंगुली पर स्याही लगाते हुए दिखाई देंगे। जिले में इसकी तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि विधानसभा चुनाव में यह पहला मौका होगा, जब बूथों पर लाइव वेब कॉस्टिंग होगा। लाइव वेब कास्टिंग के लिए बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले में इसके क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। लाइव वेब कास्टिंग के दौरान कैमरे की आंख से बिहार के सीईओ कार्यालय के साथ ही दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग में भी अधिकारी चुनाव का दृश्य देख सकेंगे। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News