Bareily News: कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी से जला रहे थे बिजली, 10 लोगों पर रिपोर्ट शीशगढ़। थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में बिजली विभाग ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी से बिजली जला रहे 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।जूनियर इंजीनियर विक्रम सिंह ने बिजली टीम के साथ गांव में यह छापेमारी की। टीम ने पाया कि कई लोग कनेक्शन कटने के बावजूद चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। उपखंड अधिकारी विशाल कंसल ने बताया कि नेमचंद, वसीर अहमद, मोर कली, यशपाल, मोहम्मद सलीम, खलील अहमद, नसीम जहां, राम जनी, आसमा वी और नेत्र पाल के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।बिजली
चोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने कहा है कि ऐसे लोगों पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी, जो बिजली विभाग बिल जमा नहीं कर रहे हैंl
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play