छठ के प्रसाद ठेकुआ क्यों रखा जाता है? जानिए कैसे बिहार की पहचान बन गया ये पारंपरिक पकवान? – News24 Hindi

Edited By :Azhar Naim
Updated:
बिहार में छठ महापर्व की बात हो और ठेकुआ का जिक्र न आए, ऐसा शायद ही हो सकता है. गुड़, घी और सौंफ की खुशबू वाला यह पारंपरिक पकवान सिर्फ प्रसाद नहीं, बल्कि कई परिवारों की बचपन की यादों और त्योहार का अहम हिस्सा है. हम आपको इस स्टोरी में इसी ठेकुआ की कहानी बताएंगे कि आखिर ये कैसे इतना लोकप्रिय बन गया?  
ठेकुआ बिहार के अलावा झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी लंबे समय से बनाया जाता रहा है. हालांकि, इसकी शुरुआत कब और किसने की, इसका कोई प्रमाणित ऐतिहासिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, लेकिन ये जरूर है कि ये पकवान आज से नहीं लंबे वक्त से परंपरा का हिस्सा है और इसे लेकर अलग-अलग मान्यताएं मिलती हैं.
पुराने समय में गांवों में गेहूं का आटा, गुड़, घी और सौंफ जैसी चीजें आसानी से मिल जाती थीं. इसे अच्छी तरह तलने के बाद कुछ समय तक सुरक्षित भी रखा जा सकता था, इसलिए भी ये उस समय लोगों के लिए काफी उपयोगी है.
ठेकुआ के नाम को लेकर भी एक खास मान्यता है, इसे बनाने के लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तैयार की जाती हैं और फिर लकड़ी के नक्काशीदार सांचे पर रखकर हथेली से दबाया जाता है. इसी ठोकने या दबाने की प्रक्रिया से इसका नाम ठेकुआ पड़ा, ऐसा माना जाता है.
पारंपरिक ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं के आटे में गुड़ का घोल, देसी घी और सौंफ मिलाई जाती है. कुछ घरों में स्वाद के लिए इलायची और नारियल भी डाला जाता है और आटा गूंथकर छोटी लोइयां बनाई जाती हैं, जिन्हें सांचे से आकार देकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तला जाता है.
छठ पूजा में ठेकुआ को महाप्रसाद का खास स्थान मिला हुआ है. प्रसाद तैयार करते समय साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है. प्रसाद बनाने के लिए गेहूं को धोकर सुखाया जाता है और फिर उसे पीसकर आटा तैयार किया जाता है. छठ के तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देते समय बांस के सूप में ठेकुआ के साथ केला, नारियल, गन्ना और दूसरे फल सजाकर सूर्य देव और छठी मैया को अर्पित किए जाते हैं.
आज ठेकुआ सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पढ़ाई और नौकरी के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले बिहारी परिवार भी छठ का पर्व दूसरों शहरों में बनाते हैं और इस दौरान ठेकुआ भी बनाते हैं. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: इस दीवाली सिर्फ मिठाई नहीं, दोस्तों को दें ये 5 खास और काम के गिफ्ट्स
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News