यूपी में एक और नीट छात्र ने की आत्महत्या, साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग से था परेशान – Hindustan

कानपुर, संवाददाता। यूपी में एक और नीट छात्र ने आत्महत्या कर ली। प्रयागराज में जहां एक छात्रा ने नीट परीक्षा के तनाव में खुद को गोली मारकर जान दे दी थी, वहीं कानपुर में साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 20 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह रावतपुर के एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि साइबर ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांग रहे थे। पिता के मुताबिक, आरोपितों ने बेटे के अश्लील वीडियो उनके व्हाट्सऐप पर भी भेजे थे। इसके बाद से ही छात्र तनाव में था।
बहराइच के दौलतपुर निवासी किसान चंद्रवीर सिंह का बेटा शिवा वर्ष 2025 में नीट की तैयारी के लिए कानपुर आया था। वह रावतपुर के तुलसी नगर स्थित हॉस्टल में सहपाठी के साथ रहता था। पिता के मुताबिक, शुक्रवार को शिवा ने फोन कर मोबाइल हैक होने और साइबर ठगों की धमकी मिलने की जानकारी दी थी। उन्होंने बेटे को परेशान न होने और पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी थी। बाद में उनके मोबाइल पर भी बेटे की अश्लील वीडियो भेज दी गई। उन्होंने बहराइच के हुजूरपुर थाने में शिकायत की थी। रविवार रात शिवा की आत्महत्या की सूचना मिली। रावतपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
शिवा की आत्महत्या की सूचना पर सोमवार को परिजन बहराइच से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पूनम शवों को बीच अपने बेटे शिवा को तलाशने लगी। पिता चंद्रवीर और बहन अंजलि उन्हें संभालते हुए नजर आए। जैसे ही उन्होंने बेटे का शव देखा, वह लिपटकर रोने लगी। मां को संभाल रही बहन अंजलि भी खुद को रोक नहीं सकी। दोनों शिवा के शव को देखकर बेसुध हो गईं। वहीं पत्नी और बेटी को बाहर भेजने के बाद चंद्रवीर बेटे के शव को देखकर फफककर रोने लगे। रोते हुए बोले बेटा तुझे समझाया था। इन बातों से परेशान मत हो, अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। मैंने तुझे डॉक्टर बनने के लिए भेजा था, मगर तूने ये क्या कर लिया।
परिजन ने बताया कि शिवा पढ़ाई में बहुत ही अव्वल था। वह हाईस्कूल अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ था। बारहवीं में उसने अपने विद्यालय में टॉप किया था। उसका डॉक्टर बनने का सपना था। वह कहता था कि मैं डॉक्टर बनकर गरीबों को इलाज करूंगा। जिसके लिए वह नीट की तैयारी करने के लिए कानपुर आया था।
परिजन ने बताया कि हैकर छात्र को लगातार कॉल करके परेशान कर रहे थे। वह सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। आरोपित उसे नंबर बदल-बदलकर कॉल करके रुपये की मांग कर रहे थे। रविवार शाम को उसने अपने चाचा को कॉल कर रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने एक हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।
पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News