Cyclone Murasu Live: 120 KM की स्पीड से आया तूफान मुरासु, 12 घंटे तेज बारिश की आशंका – AajTak

Feedback
Cyclone Murasu Tracking Live: अभी कहां है तूफान मुरासु… कहां जा रहा है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश की CM नायडू से बात की 
Cyclone Murasu Wind Speed: आंध्र प्रदेश में कहर गिरा रहा तूफान मुरासु
Cyclone Murasu Impact Live: ओंगोल में उफान पर समंदर, गुंटूर में तेज बारिश
Cyclone Murasu Landfall Update: ओडिशा से 1.60 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया
Cyclone Murasu Latest Updates: प्रकाशम जिले में तूफान का असर, भारी बारिश के साथ तेज हवाएं
Cyclone Murasu Live: आंध्र प्रदेश में पहुंचा तूफान का केंद्र, तेज बारिश
Cyclone Murasu: चेन्नई में भी चल रही है राहत और बचाव की तैयारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब एक बजे से गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु ने आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में ओंगोल के पास लैंडफॉल शुरू कर दी. पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित यह तूफान दक्षिण आंध्र तट के बेहद करीब पहुंच गया था. लैंडफॉल के दौरान तूफान की दीवार वाले बादलों का अगला हिस्सा जमीन पर आने लगा और आंख तट को छू रही थी. यह स्थिति ओंगोल से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, कवाली से 60 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और बापटला से 70 किलोमीटर दक्षिण में दर्ज की गई.
तूफान के साथ तेज हवाएं 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं, जो कभी-कभी 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गईं. ये हवाएं तटवर्ती इलाकों में सुबह तक बनी रहीं. दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 12 घंटों तक भारी बारिश की आशंका जताई गई. कई जगहों पर पहले ही तेज बारिश शुरू हो चुकी थी, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित होने लगा. IMD ने चेतावनी दी कि नीलोरे से नरसापुर के बीच ओंगोल के आसपास लैंडफॉल का मुख्य बिंदु रहेगा. दक्षिण तटीय आंध्र में अगले 12 घंटों तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab Highlights: साइक्लोन अर्नब से आंध्र के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, 5 की मौत-30 घर डैमेज, 714 गांवों में नुकसान
Cyclone Murasu
तूफानी लहरों का खतरा
चक्रवात के कारण तटीय इलाकों में 1 से 1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहरें आने की संभावना है. ये लहरें ज्वार से ऊपर उठकर बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा कर सकती हैं. बुधवार सुबह तक यह स्थिति बनी रह सकती है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है क्योंकि तेज हवाओं और बारिश से पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने और सड़कें जाम हुई है.
यह चक्रवात बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम का परिणाम है. लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहने से तटीय क्षेत्रों में नुकसान का जोखिम बढ़ गया है. किसानों, मछुआरों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग लगातार अपडेट जारी कर रहा है. समय पर तैयारियां और सरकारी उपाय नुकसान को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में राहत कार्य पहले से शुरू कर दिए गए हैं ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत मदद मिल सके.
यह भी पढ़ें: सांसों में जहर… फिर बिगड़ रही राजधानी दिल्ली की हवा, 349 पहुंचा AQI
#WATCH | Andhra Pradesh | Tree uprooted due strong winds and heavy rain as an impact of cyclone Murasu near Suryalanka Road in Bapatla; NDRF personnel clearing the fallen tree https://t.co/81lKVE8q6f
दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’पिछले छह घंटों के दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है. आज 3 नवंबर 2026 को सुबह 8:30 बजे यह आंध्र प्रदेश के उसी क्षेत्र में केंद्रित था. इसका केंद्र 15.7° उत्तरी अक्षांश और 80.2° पूर्वी देशांतर पर स्थित था. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान ओंगोल से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व, बापटला से 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम, कावली से 90 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व, विजयवाड़ा से 100 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और मछलीपट्टनम से 120 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में स्थित था. 
The Severe Cyclonic Storm “Murasu” [Pronunciation: Murasu]” over south coastal Andhra Pradesh moved north-northwestwards with a speed of 08 kmph during past 06 hours and lay centered at 0830 hours IST of today the 03rd November, 2026 over the same region, near Latitude 15.7°N and Longitude 80.2°E about 30 km north-northeast of Ongole, 40 km southwest of Bapatla (Andhra Pradesh), 90 km north-northeast of Kavali (Andhra Pradesh), 100 km south-southwest of Vijayawada (Andhra Pradesh) and 120 km west-southwest of Machilipatnam (Andhra Pradesh). It is very likely to continue to move further north-northwestwards and weaken gradually into a cyclonic storm (wind speed reaching 80-90 kmph gusting to 100 kmph) by noon and further into a deep depression (wind speed reaching 55-65 kmph gusting to 75 kmph) by midnight of today, the 3rd November,2026. It is under the continuous surveillance of Doppler Weather Radars at Machilipatnam and Visakhapatnam.
मौसम विभाग का अनुमान है कि मुरासु आगे भी उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ता रहेगा और धीरे-धीरे कमजोर होगा. आज दोपहर तक इसके कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके बाद 3 नवंबर की आधी रात तक इसके और कमजोर होकर Deep Depression में बदलने का अनुमान है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान पर लगातार नजर रखी जा रही है. इसके लिए मछलीपट्टनम और विशाखापत्तनम स्थित डॉप्लर मौसम रडार की मदद ली जा रही है.
ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ने भारी तबाही मचा रखी है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है. चारों तरफ पानी ही पानी है. देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का पूरा भरोसा दिलाया. गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार पूरी दृढ़ता के साथ राज्य के लोगों के साथ खड़ी है. जमीनी स्तर पर हालात से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमें पहले से ही तैनात हैं, जो लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई थीं.
Spoke with the CM of Andhra Pradesh Shri @ncbn Ji about the impact of Cyclone Murasu. Assured him of every possible assistance from the Centre. NDRF and SDRF teams are already on the ground, helping those affected. Govt of India stands with people with an unwavering resolve. ఆంధ్రప్రదేశ్ ముఖ్యమంత్రి శ్రీ నారా చంద్రబాబు నాయుడు గారితో ఫోన్‌లో మాట్లాడి, మురసు తుఫాను ప్రభావంపై వివరాలు తెలుసుకున్నాను. కేంద్ర ప్రభుత్వం నుంచి అన్ని విధాలా సహాయ సహకారాలు అందిస్తామని హామీ ఇచ్చాను. ఇప్పటికే ఎన్‌డీఆర్‌ఎఫ్ (NDRF), ఎస్‌డీఆర్‌ఎఫ్ (SDRF) బృందాలు క్షేత్రస్థాయిలో సహాయక చర్యలు చేపట్టి, తుఫాను ప్రభావిత ప్రాంత ప్రజలకు అండగా నిలుస్తున్నాయి. ఎలాంటి పరిస్థితులనైనా ఎదుర్కొనే దృఢ సంకల్పంతో భారత ప్రభుత్వం ఆంధ్రప్రదేశ్ ప్రజలకు అండగా నిలుస్తుంది.
 
चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने तटीय आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है. मंगलवार तड़के जब चक्रवात ने तट को पार किया, तो हजारों पेड़ उखाड़ गए, सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और मछुआरों की नावें तबाह हो गईं. 
बापटला (Bapatla) और प्रकाशम (Prakasam) जैसे जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा और कई इलाके पानी में डूब गए.
#WATCH | Ongole, Andhra Pradesh: Heavy rainfall and strong gale winds trigger rough sea conditions, causing damage to thatched houses and uprooting trees in the region as cyclonic storm Murasu makes landfall near Kothapatnam. https://t.co/NehA1kxSEu
प्रकाशम जिले के कोथापटनम (Kothapatnam) के एक मछुआरे कृष्णम्मा ने PTI को बताया कि यह पिछले 14 वर्षों में हमने देखा सबसे खतरनाक चक्रवात है. सरकार बहुत मददगार रही है. उसने हमारे गांव से करीब 400 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला. एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों ने भी सुरक्षित स्थानों पर जाने में हमारी मदद की. उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें यह देखना है कि उनकी नौकाओं की क्या स्थिति है.
चक्रवात ‘मुरासु’ के भयंकर प्रभाव के कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी तबाही और हवाओं का दौर जारी है. ओंगोल के तटीय क्षेत्र में इस समय तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम के इस विकराल रूप का असर आसपास के अन्य जिलों पर भी साफ देखने को मिल रहा है. 
#WATCH | Ongole | Andhra Pradesh | Cyclone Murasu triggers rough seas in Kothapatnam village https://t.co/9AGQmbdLcr
पड़ोसी शहर गुंटूर में भी चक्रवात के असर से लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है. लगातार हो रही इस बारिश के कारण गुंटूर और उसके आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. तेज हवाओं और लगातार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और राहत कार्य जारी हैं.
#WATCH | Andhra Pradesh | Heavy rain and gusty winds lashes Guntur city, as an effect of Cyclone Murasu https://t.co/3CqN4lsSdn
 
तूफान मुरासु को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बिना कोई वक्त गंवाए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं. सोमवार को ही प्रशासन ने खतरे वाली जगहों से 1.60 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचा दिया है. कुल 3.33 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने का प्लान था. लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार ने NDRF, ODRAF और Odisha Fire Service की 300 से अधिक टीमों को मैदान में उतार दी है.
VIDEO | Cyclone Murasu: Strong winds and heavy rainfall lash Kothapatnam in Andhra Pradesh. (Visuals from 06:15 am) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) #CycloneMurasu #AndhraPradeshNews https://t.co/SJXQyNwQoN
VIDEO | Andhra Pradesh: Cyclone Murasu makes landfall. Several trees uprooted in Ongole as heavy rainfall, strong winds lash the region. (Visuals from 6.50 am) #CycloneMurasu #AndhraPradeshNews #CycloneAlert (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/faSuLcjVKt
 
चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर शुरू हो गया है. प्रकाशम जिले में तूफान का असर साफ दिखने लगा है. ओंगोल के पास कोथापटनम बीच इलाके में भारी बारिश के साथ बेहद तेज हवाएं चल रही हैं. तटीय क्षेत्रों में तेज झोंके महसूस किए जा रहे हैं. तूफान के कारण समुद्र उग्र हो उठा है और लहरें ऊंची उठ रही हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि हवा की रफ्तार इतनी तेज है कि पेड़ झुक गए हैं और रेत उड़ रही है. बारिश लगातार हो रही है जिससे सड़कें पानी से भरने लगी हैं. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
मौसम विभाग के अनुसार लैंडफॉल प्रक्रिया जारी है और अगले कुछ घंटों तक तेज हवाएं व भारी बारिश बनी रह सकती है. जिला प्रशासन सतर्क है और राहत टीमों को तैनात किया गया है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है. तूफान के प्रभाव से पूरे तटीय इलाके में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोग घरों में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं.
#WATCH | Ongole, Andhra Pradesh: The landfall process of Cyclone Murasu has started along the South Andhra Pradesh coast. Heavy rainfall accompanied by extremely strong gale winds is lashing the Kothapatnam Beach area near Ongole, with strong winds witnessed along the coastline as the cyclone makes landfall.
#WATCH | Ongole, Andhra Pradesh: The landfall process of Cyclone Murasu has started along the South Andhra Pradesh coast. Heavy rainfall accompanied by extremely strong gale winds is lashing the Kothapatnam Beach area near Ongole, with strong winds witnessed along the coastline as the cyclone makes landfall.
 
गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु का लैंडफॉल दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यह प्रक्रिया अभी दो घंटे और चलेगी. तूफान के दीवार बादल का बड़ा हिस्सा जमीन पर आ चुका है और उसकी आंख तट में प्रवेश कर रही है. लैंडफॉल का मुख्य बिंदु नीलोरे और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास है. दक्षिण तटीय आंध्र में अगले 12 घंटों तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है. ओंगोल के कोथापटनम बीच इलाके में पहले से ही भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और जान का नुकसान न होने देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि तूफान कोथापटनम के पास लैंडफॉल करेगा. लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. स्वर्ण ग्राम और वार्ड कार्यालयों के जरिए जानकारी पहुंचाने, नहरों व टैंकों की सुरक्षा करने और बिजली व्यवस्था ठीक रखने के आदेश दिए गए हैं. पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.
Cyclone Murasu’s eye enters Andhra coast, heavy rain and strong winds reported near Ongole: IMD Read @ANI Story | https://t.co/2jiOQ2JzJ1 #CycloneMurasu #IMD #AndhraPradesh https://t.co/cMl6kBrnyH
Ongole Live 🌧️🌀 #CycloneMurasu brings the threat of significant devastation between Ongole to Bapatla stretch. Bapatla received 128 mm, Chirala 124 mm and Ongole recorded 110 mm so far. 🎥Chinny https://t.co/ZgDUfW1rQ5
 
चक्रवात मुरासु की तैयारी पर ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के आयुक्त जी.एस. समीरन ने कहा कि पिछले दो दिनों से ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन चक्रवात के प्रभावों को कम करने के लिए सभी उपायों की तैयारी कर रहा है. और आज से यह चक्रवात गंभीर चक्रवात बन गया है, जो जमीन पर आने वाला है. इसका लैंडफॉल आंध्र प्रदेश में ओंगोल के पास हो चुका है. चूंकि चेन्नई और तिरुवल्लुर का कुछ हिस्सा आंध्र प्रदेश राज्य के बहुत करीब है, इसलिए हम खुद को तैयार कर रहे हैं ताकि हम इस गंभीर चक्रवाती तूफान के बाहरी दायरे में आ जाएं. 
#WATCH | Ongole, Andhra Pradesh: Heavy rainfall accompanied by very strong winds continues to lash the Kothapatnam Beach area in Prakasam district amid the impact of Cyclone Murasu. https://t.co/uP1MpLLRP4
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News