छात्र प्रदर्शन से थमी दिल्ली की रफ्तार, 17 मेट्रो स्टेशन रहे बंद; जंतर-मंतर के आसपास रेंगती नजर आईं गाड़ियां – India.Com

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन का असर अब ट्रैफिक पर भी दिख रहा है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बाद भी गुरुवार (23 जुलाई) को सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला. पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की, वहीं दिल्ली मेट्रो ने लगातार दूसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा. इसका असर हजारों यात्रियों पर पड़ा, जिनका रोज के मुकाबले कहीं ज्यादा समय और पैसा खर्च हुआ.

सबसे ज्यादा जाम विकास मार्ग, संसद मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, पटेल चौक, इंडिया गेट सर्किल, डीडीयू मार्ग, मिंटो रोड और ITO टनल के आसपास देखने को मिला. नोएडा से मंडी हाउस जाने वाले कई लोगों ने बताया कि जहां सामान्य दिनों में उन्हें सिर्फ 45 मिनट लगते थे, वहीं आज डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगा.

सुरक्षा कारणों के चलते लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, जनपथ, खान मार्केट, इंद्रप्रस्थ समेत 17 मेट्रो स्टेशन को बंद रखा गया. इसके चलते हजारों यात्रियों ने बस, ऑटो और कैब का सहारा लिया. शाम के समय दफ्तरों की छुट्टी के बाद हालात और बिगड़ गए. बसों में भारी भीड़, ऑटो और टैक्सी की मांग अचानक बढ़ गई और कई लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए 40 से 45 मिनट अतिरिक्त समय लग गया.

बता दें कॉकरोच जनता पार्टी पिछले एक महीने से ज्यादा समय से जंतर-मंतर पर कथित पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. संगठन की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से नई दिल्ली क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की. साथ ही कई वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया.
वहीं न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने भी एडवाइजरी जारी कर कनॉट प्लेस के दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया. संगठन के मुताबिक, यह फैसला NDMC के अधिकारियों की सलाह के बाद लिया गया, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News