मुख्य बातें
एक छोटी कंपनी आरएमसी स्विचगियर्स के शेयरों पर बुधवार को निवेशक टूट पड़े हैं। कंपनी के शेयर खरीदने की होड़ है। आरएमसी स्विचगियर्स के शेयरों में तूफानी तेजी भी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 197.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे BSE पर आरएमसी स्विचगियर्स के 18000 से ज्यादा बाय ऑर्डर पेंडिंग दिखा रहे हैं। आरएमसी स्विचगियर्स को एक मेगा ऑर्डर मिला है और इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल आया है।
कंपनी को मिला है 521.83 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर
आरएमसी स्विचगियर्स (RMC Switchgears) को महाराष्ट्र स्टेट यूटिलिटी से 521.83 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) मिला है। यह ऑर्डर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर के डिवेलपमेंट और सिस्टम-स्ट्रेंग्थनिंग वर्क्स के लिए है। इस कॉन्ट्रैक्ट में सप्लाई, टेस्टिंग, ट्रांसपोर्टेशन, कंस्ट्रक्शन और नए सब-स्टेशंस की टेस्टिंग एंड कमीशनिंग, मौजूदा सबस्टेशंस को बढ़ाने, एडिशनल पावर ट्रांसफॉर्मर्स, एचटी लाइंस और दूसरे एलाइड वर्क्स शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा किया जाना है। आरएमसी स्विचगियर्स को मिला यह ऑर्डर, इसके मार्केट कैप के दोगुना से ज्यादा है। आरएमसी स्विचगियर्स का मार्केट कैप बुधवार को 208.46 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
1000% से ज्यादा उछल गए हैं आरएमसी स्विचगियर्स के शेयर
आरएमसी स्विचगियर्स(RMC Switchgears) के शेयरों में पिछले 5 साल में जबरदस्त तेजी आई है। अदर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 5 साल में 1000 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 26 नवंबर 2021 को 17.80 रुपये पर थे। आरएमसी स्विचगियर्स के शेयर 25 नवंबर 2026 को 197.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं।
एक साल में 62% लुढ़क गए हैं कंपनी के शेयर
आरएमसी स्विचगियर्स के शेयर पिछले एक साल से दबाव में हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 62 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 25 नवंबर 2025 को 519.75 रुपये पर थे। आरएमसी स्विचगियर्स के शेयर 25 नवंबर 2026 को 197.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 52 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में आरएमसी स्विचगियर्स के शेयर 49 पर्सेंट टूट गए हैं। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयर 22 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 555.10 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 163.35 रुपये है।
बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी
स्मॉलकैप कंपनी आरएमसी स्विचगियर्स(RMC Switchgears) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। आरएमसी स्विचगियर्स ने अक्टूबर 2023 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। आरएमसी स्विचगियर्स को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 8.32 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी को ऑपरेशंस से मिला रेवेन्यू 88.81 करोड़ रुपये रहा है, एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का रेवेन्यू 35.22 पर्सेंट घटा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 137.08 करोड़ रुपये था।
डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के ‘काम की बात’ वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को ‘खोजने’ में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play